भाजपा का एकमात्र एजेंडा है विकास, कांग्रेस विभाजनकारी रणनीति कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी 
कांग्रेस को पूरे देश ने नकार दिया है, गुजरात भी कांग्रेस को नकार देगा और कांग्रेस को उसकी विभाजनकारी राजनीति के लिए दंडित करेगा: पीएम मोदी 
यह राष्ट्र ही मेरा सब कुछ है, मेरे जीवन का हर क्षण भारत और 125 करोड़ भारतीयों के लिए समर्पित है: प्रधानमंत्री 
कांग्रेस ने देश के मुस्लिम समुदाय को गुमराह किया है और मुस्लिमों के लिए आरक्षण के झूठे वादों की घोषणा की है, लेकिन किसी भी राज्य में उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के लूनावाड़ा, बोडेली, आणंद और महेसाणा में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और राज्य की जनता से गुजरात का अपमान करने वाली और गुजरात से विकास को महरूम रखने वाली कांग्रेस को मतदान के जरिये सजा देने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा प्रचार के दौरान इस्‍तेमाल की जा रही अभद्र भाषा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस नेता सलमान निजामी, जिन्‍होंने कांग्रेस के लिए गुजरात में प्रचार भी किया है, ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, उन्होंने ट्विटर पर राहुल गांधी जी के पिता जी और दादा जी के बारे में लिखा है, उससे हमें कोई परेशानी है लेकिन निजामी आगे लिखते हैं - मोदी, बताओ कि तुम्हारा पिता कौन है, दादा कौन है, ऐसी अभद्र और असभ्य भाषा तो कभी किसी दुश्मन के लिए भी प्रयोग नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सलमान निजामी ने केवल मेरे लिए ही अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल नहीं किया है बल्कि वे आजाद कश्‍मीर की भी मांग करते हैं, हमारी सेना को रेपिस्ट कह कर बुलाते हैं, वे तो यहां तक कहते हैं कि हर घर से अफजल निकलेगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों को रेपिस्ट कहने बाले और देश से कश्मीर की आज़ादी की मांग करने वाले नेता राहुल गांधी के लिए वोट मांग रहा है, क्या ये देश की सेना का अपमान नहीं है, देश और गुजरात की जनता सलमान निजामी जैसे लोगों को कैसे स्‍वीकार कर सकती है? उन्होंने कहा, “निजामी ने तो यह तक कहा था कि घर-घर से अफजल निकलेगा, इस आतंकी अफजल गुरु को फांसी हुई थी, क्या गुजरात की जनता के घरों में आतंकी पैदा करना चाहते हो? अरे गुजरात का मुसलमान भी ऐसी बात नहीं कहता है।” उन्‍होंने कहा कि मैं उन सभी कांग्रेस नेताओं को बताना चाहता हूं, जो मेरे लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, मेरे गरीब परिवार का मजाक उड़ाते हुए पूछते हैं कि मेरे माता-पिता कौन हैं - यह राष्ट्र ही मेरा सब कुछ है। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का हर एक पल भारत और 125 करोड़ भारतीयों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुझे नीच कहा गया, क्या आपको ये मंजूर है? गुजरात के बेटे के बारे में कोई ऐसी भाषा बोले तो क्या आप उसे माफ करेंगे?

कांग्रेस पर मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश के हर हिस्‍से में कांग्रेस पार्टी मुस्लिम समुदाय के लोगों को गुमराह करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम समुदाय को आरक्षण दिलाने का झूठा वादा तो करती है लेकिन कभी इसे पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि आजतक किसी भी राज्‍य में कांग्रेस पार्टी मुस्लिमों को आरक्षण के दायरे में नहीं लाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में पिछले साढ़े तीन सालों में देश में जहां-जहां भी चुनाव हुए, कांग्रेस की हार हुई है और भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व विजय हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, मणिपुर, असम - हर जगह कांग्रेस की ऐतिहासिक पराजय हुई है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से भी कांग्रेस को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देशभर में व्यापक रूप से खारिज कर दिया गया है और गुजरात चुनाव के नतीजों से यह बात फिर से एक बार साबित हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी जन-कल्‍याण के कार्यों में लगी हुई है, दिनरात लोगों की सेवा कर रही है, विकास के मुद्दे पर गुजरात में वोट मांग रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी समाज में जहर फैलाकर जातिवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आज एक तरफ विकास है तो दूसरी ओर जातिवाद। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर राज्य से साफ हो रही है, क्योंकि जनता को पता है कि घर में कचरा नहीं रखना चाहिए, जिन्होंने गुजरात को कुछ नहीं समझा, अब गुजरात की जनता उन्हें सजा देगी।

श्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन आज कांग्रेस की वहां यह हालत हो गई है कि वह अमेठी सहित बाकी सभी इलाकों से भी वह साफ़ हो गई है। उन्होंने कहा कि लगातार हार से हताश कांग्रेस गुजरात के बेटे को अपशब्द कर रही है, ऐसा करके कांग्रेस ने पूरे गुजरात के दिल पर चोट पहुंचाई है, गुजरात की जनता ने कांग्रेस को इसका जवाब देने का मन बना लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अंतर को अच्छे तरीके से पहचानती है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता से भाजपा को मिल रहे अपार प्यार और समर्थन से स्पष्ट है कि गुजरात में 150 से अधिक सीटों पर जीत के साथ एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।    

उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान आये दिन कर्फ्यू लगा रहता था, हिंसा होती रहती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासन में गुजरात में हर तरफ शांति है, क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ है और राज्य विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तीन तरह का स्वभाव है - योजनाओं को अटकाना, लटकाना और भटकाना। उन्होंने कहा कि नर्मदा परियोजना में कांग्रेस ने वर्षों तक रोड़े लटकाए जबकि हमने इस योजना को पूरा कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया है। उन्होंने कहा, नर्मदा परियोजना, सौनी परियोजना और सुजलाम-सुफलाम योजना के माध्यम से हमने गुजरात के हर क्षेत्र, हर खेत में पानी पहुंचाने का काम किया है। हमने किसानों के खर्चे को बचाने के लिए सोलर पंप का अभियान चलाया और आज गुजरात के सोलर पार्क पूरे देश को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हर जगह यूरिया प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और सारी कालाबाजारी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन से गुजरात के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि फलों और सब्जियों के उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, दूध-धारा डेयरी से महिलायें सशक्त बनी हैं और वनबंधु कल्याण योजना से आदिवासियों को जमीन पर उनका हक़ दिया गया है। आदिवासियों के कल्याण के लिए यदि सबसे अधिक कार्य कहीं हुआ है तो गुजरात में हुआ है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई और बुजुर्गों की दवाई के लिए अहर्निश काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था तो आपने भारतीय जनता पार्टी को 130 सीटें दी थीं, अब जब आपने मुझे देश के प्रधानमंत्री पद पर बिठाया है तो भारतीय जनता पार्टी को 150 से अधिक सीटें आनी चाहिए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Smartphone PLI plan exceeds targets, value addition quadruples': Industry informs govt

Media Coverage

'Smartphone PLI plan exceeds targets, value addition quadruples': Industry informs govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 8 जुलाई 2026
July 08, 2026

1,000 Years of Heritage, One Future of Partnership: PM Modi Strengthens India-Indonesia Bonds in Jakarta