कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर यहां के किसानों को लूटा है: प्रधानमंत्री मोदी
पूरी दुनिया भारत के पक्ष में है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी पाकिस्तान के पक्ष की बातें बोल रहे हैं: पीएम मोदी
वोट-बैंक की पॉलिटिक्स के लिए एनसीपी हो या कांग्रेस, किसी भी हद तक जा सकती हैं, इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है: प्रधानमंत्री

 “इन पांच वर्षों में मैं जो कुछ भी इस क्षेत्र और महाराष्ट्र के लिए कर पाया हूं, उसके पीछे आप सभी का समर्थन और आशीर्वाद है। पूज्य बापू की तपोभूमि और आचार्य विनोबा जी की कर्मभूमि से पूरे हिन्दुस्तान के नागरिकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, क्योंकि पांच साल पहले आपने मुझे काम करने का अवसर दिया। बरसों से लटकी दर्जनों सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का बीड़ा आपके इस प्रधानसेवक ने उठाया। महाराष्ट्र और देश के अनेक हिस्सों में सूखे की समस्या से निपटने के लिए ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना बनाई गई। इसके तहत लंबे समय से लटकी 99 सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया गया, जिसमें 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र की हैं। लोअर वर्धा सिंचाई परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इसी तरह, वर्धा में जलयुक्त शिवार अभियान से सैकड़ों गांवों को लाभ मिलना तय हुआ है। हम बहुत ईमानदारी से इस क्षेत्र में पानी की दिक्कत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जो काम बाकी है, जो योजनाएं बाकी हैं, उन्हें तय समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आपकी दिक्कतें और कम हों।”

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्धा में एक जनसभा के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “बात चाहे आतंकवाद से निपटने की हो या नक्सली हिंसा से पार पाने की, हमारी सरकार ने कड़े और बड़े कदम उठाए हैं। सरकार के प्रयास से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दायरा भी लगातार कम होता जा रहा है। एनडीए की सरकार देश के विकास पर तेजी से काम कर रही है। वर्षों से लटके रायपुर-वर्धा पावर ट्रांसमिशन कॉरिडोर पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। वर्धा-नागपुर रेलवे लाइन पर काम चल रहा है। गांव-गांव में सड़कें बन रही हैं। हाइवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है।” 

भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वीर जवान आज देश की रक्षा में डंटे हैं। देश के वीर जवानों ने सीमा पार करके आतंकियों को घर में घुसकर मारने का काम किया। पूरी दुनिया भारत के पक्ष में है। उन्होंने पीएसएलवी C-45 को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के साथ ही पांच देशों की दो दर्जन से ज्यादा सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। 

 

श्री मोदी ने कहा कि उनका प्रयास है कि विदर्भ की कनेक्टिविटी मजबूत हो, ताकि यहां उद्योग लग पाएं। उन्होंने कहा, ”विकास का अभियान, सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान का काम, नए भारत का संकल्प पूरा हो- इसके लिए मुझे एक बार फिर आपके आशीर्वाद की जरूरत है। मुझे भरोसा है कि 11 अप्रैल को आप महायुति के पक्ष में मतदान करके हमारे साथियों को आशीर्वाद देंगे।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's data centre boom could create 1 lakh engineering jobs by 2030

Media Coverage

India's data centre boom could create 1 lakh engineering jobs by 2030
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays homage to Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary
July 15, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today, paid homage to Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary, remembering him as a stalwart of India's freedom movement and an exceptional public figure who dedicated his life to nation-building. Shri Modi said that Thiru K. Kamaraj Ji's unwavering commitment to education, inclusive development and the welfare of the underprivileged continues to inspire generations.

Shri Modi posted on X;

Remembering Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary. A stalwart of India’s freedom movement and an exceptional public figure, he dedicated his life to nation-building. His unwavering commitment to areas like education, inclusive development and the welfare of the underprivileged continues to guide generations.