त्रिपुरा आज देशभर में परिवर्तन का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है: प्रधानमंत्री मोदी
पिछले वर्ष जिस तरह आप सभी ने अराजकता, अक्षमता, भ्रष्टाचार को बढाने वाली और विकास विरोधी लेफ्ट फ्रंट की सरकार को उखाड़ फेंका है, वो एक मिसाल बन गया है: पीएम मोदी
लेफ्ट पार्टियों के लिए अपनी पार्टी का संविधान देश के संविधान से कहीं ज्यादा बड़ा है: प्रधानमंत्री

“भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में सरकार ही नहीं बदली है, बल्कि एक मजबूत विकल्प दिया है, नई सरकार, नई सोच दी है। भाजपा ने त्रिपुरा में दिखाया है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो परिवर्तन हो सकता है। आप सभी के साथ, विश्वास और आशीर्वाद के कारण ही ये चौकीदार राष्ट्रहित और जनहित में कड़े और बड़े फैसले ले पा रहा है। चाहे गरीबी और भ्रष्टाचार से लड़ाई हो या देश के दुश्मनों को सबक सिखाने की बात, ये चौकीदार आपके भरोसे पर खड़ा है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बातें त्रिपुरा के उदयपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा आज देशभर में परिवर्तन का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है। त्रिपुरा के लोग बहुत ही मैच्योर और दूरदृष्टि वाले हैं। जिस प्रकार यहां के लोगों ने परिवर्तन व विकास के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा पर भरोसा किया है, वह सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका ये चौकीदार देश को आगे बढ़ाने में लगा है लेकिन विपक्ष के लोग चौकीदार को हटाने में जुटे हैं। श्री मोदी ने कहा, “आप सभी के आशीर्वाद से विकास की पंचधारा यानि बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसानों को सिंचाई, और जन-जन की सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटा हूं, दिनरात जुटा हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके चौकीदार की सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 40 करोड़ साथियों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपये नियमित पेंशन वाली योजना शुरू कर दी है। इतने कम समय में त्रिपुरा में 13 हजार से ज्यादा श्रमिक इस योजना से जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ पार्टियां मध्यमवर्ग को निशाना बनाने में लगी है। मध्यमवर्ग का विरोध करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। श्री मोदी ने कहा, “मध्यमवर्ग ईमानदार होता है, कानून का पालन करता है, छोटे-मोटे कई टैक्स भरता है, अगर उसे ही खत्म कर दोगे तो देश का भला कैसे होगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। त्रिपुरा में बीजेपी का कमल छाप डबल इंजन लगने के बाद आज त्रिपुरा में गरीबों को पक्के घर मिल रहे हैं, गरीब बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत के तहत लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। त्रिपुरा के लगभग साढ़े पांच लाख छोटे किसान परिवारों के बैंक खातों में हर वर्ष 350 करोड़ रुपये से अधिक जमा करने की दिशा में निर्णय किया गया है। और इसके तहत डेढ़ लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में पहली किस्त पहुंच भी चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्रिपुरा की सरकार ने पहली बार किसानों से सीधी खरीदारी शुरू की है। बिचौलियों, फर्जी लोगों का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है। त्रिपुरा में ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का काम लंबे समय से अटका था, इसे हमारी सरकार ने पूरा किया है। अगरतला से बैलोनिया तक रेल लाइन का विस्तार हो, राजधानी एक्सप्रेस हो, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस हो, देवघर एक्सप्रेस हो, आज त्रिपुरा देश के बड़े शहरों से सीधा जुड़ रहा है। गांव-गाव में सड़कों, नेशनल हाइवे का काम चल रहा है। अगरतला के महाराजा वीर बिक्रम एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। सौभाग्य योजना के तहत त्रिपुरा के करीब-करीब हर घर तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार को अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन परिवर्तन दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये कमल छाप डबल इंजन सारी स्थित बदल सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2019 के चुनावों में त्रिपुरा के लोग कमल के फूल के सामने बटन दबाकर भाजपा उम्मीदवार और अपने चौकीदार को सशक्त करेंगे। श्री मोदी ने कहा कि जब आप कमल के फूल का बटन दबाएंगे तो आपका वोट सीधा-सीधा मोदी के खाते में जाने वाला है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt

Media Coverage

EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 08 अगस्त 2026
August 08, 2026

Infrastructure + Inclusion + Innovation: How PM Modi’s Agenda is Rewiring India’s Growth Engine