केरल में बीजेपी, हर वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए खड़ी है, हम केरल के सामान्य मानवी को भी उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री मोदी #EveryVoteForModi
जब पूरा देश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है तो केरला को कांग्रेस और कम्युनिस्टों के इस कल्चर से मुक्ति जरूरी है: पीएम मोदी #EveryVoteForModi
इस बार के चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने के लिए नहीं है, ये चुनाव आने वाले वर्षों में भारत विकसित देश कैसे बने, इसके लिए है: प्रधानमंत्री #EveryVoteForModi

“आपने जिस प्रकार से मोबाइल फोन का दीप प्रज्वलन कर इस पूरी जनसभा को रोशन कर दिया है, उसी तरह आपके पवित्र वोट से पूरा हिन्दुस्तान रोशन होने वाला है। पिछले पांच वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जो भरोसा आपने दिखाया, उसके कारण आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जल में, थल में, नभ में और अंतरिक्ष में भी भारत सुरक्षित है। आज मोबाइल फोन से लेकर मिसाइल तक, जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जो स्पेस से कंट्रोल नहीं होता है। कल्पना कीजिए, अगर कोई गलत ताकत कभी स्पेस में हमारे संसाधनों पर हमला कर दे, तो क्या होगा! लेकिन, हमारे देश को चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके इस चौकीदार ने हर क्षेत्र में सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस लोकसभा चुनाव के महत्त्व का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार का चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने के लिए नहीं है। आने वाले वर्षों में भारत एक विकसित देश कैसे बने, यह चुनाव इस बात के लिए है। भारत दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी के क्लब में कितनी जल्दी पहुंचेगा, आपके एक वोट से यह तय होना है। यह देश की आकांक्षाओं का चुनाव है। ऐसे में, तिरुवनंतपुरम और केरल के हर वोटर पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।”

 

केंद्र सरकार द्वारा गांव-गरीब, किसान-मजदूर के लिए किए गए विकास-कार्यों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मछुआरा भाइयों को सशक्त करने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार ने अनेक कदम उठाए। समय पर उन्हें खतरे का अलर्ट मिले, इसके लिए मछुआरों को नाविक डिवाइस दिए जा रहे हैं। बजट में हमने फिशरी के लिए अलग डिपार्टमेंट बनाने की घोषणा की है। मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई है। डीप-सी फिशिंग और बोट के आधुनिकीकरण के लिए भी मदद दी जा रही है। इस चौकीदार की सरकार ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम किया है।”

देश की परंपरा और संस्कृति के प्रति भारतीय जनता पार्टी की कटिबद्धता को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत में हजारों वर्षों से जो परंपराएं विकसित हुई हैं, उस पर हम राजनीति के लिए किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। केरल का बच्चा-बच्चा इसका विरोध करेगा, आस्था का चौकीदार बनकर खड़ा होगा। आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि 23 मई के बाद जब एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी तो कोर्ट से लेकर संसद तक हम आपकी आस्था के लिए लड़ेंगे। हम आस्था को संवैधानिक संरक्षण देने का काम करेंगे।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Major Make in India boost: Army tests Divyastra Mk-1 built for intelligence, surveillance

Media Coverage

Major Make in India boost: Army tests Divyastra Mk-1 built for intelligence, surveillance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प, आत्मसंयम और बुद्धिमत्ता के गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इसका तात्‍पर्य है दृढ़ संकल्प और आत्म-संयम ही वह शक्तियां हैं जो कठिनतम मार्गों को भी सुगम बना देती हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे युवा इसी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।

निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः।

अबन्ध्यकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते॥"

जो व्यक्ति किसी कार्य को भली-भांति सोच-समझकर दृढ़ निश्‍चय के साथ आरंभ करता है और बीच में अधूरा नहीं छोड़ता, जो समय का सदुपयोग करता है तथा अपनी इन्द्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखता है। ऐसा व्‍यक्ति ही वास्‍तव में बुद्धिमान होता है।