दीदी इतनी बौखला गई हैं कि अब उन्हें भगवान की बात करना भी खटक रहा है, हालत तो ये है कि जय श्रीराम कहने वालों को दीदी गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवा रही हैं: प्रधानमंत्री मोदी
अपनी पार्टी के एजेंटों और गुंडों के बल पर गुंडा तंत्र चला रही दीदी का पतन तो हो ही चुका है, उनकी जमीन तो खिसक ही चुकी है, अब उनकी पराजय भी तय है: पीएम मोदी
दीदी ने जय श्रीराम का अभिवादन करने भर से ही लोगों को जेल में डालना शुरु कर दिया है, पश्चिम बंगाल में राम नाम लेना भी अपराध हो गया है क्या?, अरे दीदी, राम जी के आगे अच्छे-अच्छों का अहंकार चूर-चूर हो गया, आपका अहंकार कहां तक ठहर पाएगा: प्रधानमंत्री

“आप सभी का उत्साह हर चरण के मतदान के बाद बढ़ता ही जा रहा है। आपके इस प्यार को मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। खुदीराम बोस की इस धरती को कोटि-कोटि नमन। दो-तीन दिन पहले ही आप सभी ने एक भयावह चक्रवात का सामना किया है। मैं अभी ओडिशा में इस चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेकर यहां आया हूं। यहां पश्चिम बंगाल में भी जो हालात बने हैं, उससे मैं भली-भांति परिचित हूं। जिन साथियों ने इस आपदा में अपनों को खोया है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम सभी इस मुश्किल घड़ी में आप सभी के साथ हैं। पूरी भारत सरकार, केंद्र सरकार के तमाम विभाग पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं।”

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें पश्चिम बंगाल के तामलुक में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने सोमवार को पश्चिम बंगाल के तामलुक और झारग्राम में जनसभाओं को संबोधित किया। विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती ताकत और साख की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई ताकत को आज पूरी दुनिया महसूस कर रही है। कुछ दिन पहले ही भारत को आतंकवाद से लड़ाई में एक बहुत बड़ी जीत मिली है। पाकिस्तान के पाले-पोसे आतंकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है। 

 

 केंद्र सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “लोकसभा चुनाव में आपका एक वोट विकासपंथियों को मजबूत करेगा। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के एक-एक शब्द को जीवन का मंत्र मानकर चलता है। बीजेपी के मूल में वही जनसंघ है, जिसके प्रणेता हमारे गौरव-पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इसी मिट्टी की संतान थे। हमारी सरकार से पिछले 5 वर्षों में पश्चिम बंगाल के गरीब से गरीब व्यक्ति को विकास का विश्वास मिला है। जिसको अपना पक्का घर मिला है, जिस बहन को रसोईगैस का कनेक्शन मिला है, जिसके घर में शौचालय बना है, वो कह रहा है- फिर एक बार...मोदी सरकार।”

श्री मोदी ने कहा, “पश्चिम बंगाल के हर गरीब साथी को एक भरोसा मिला है कि यह चौकीदार घुसपैठियों की पहचान कर घुसपैठ पर लगाम लगाएगा। गरीब को यह भरोसा जगा है कि पूजा-पाठ करने वाले लाखों साथियों को, जिन्हें अपने ही देश में पराया बनाने की कोशिश की जा रही है, नागरिकता मिलेगी। हल्दिया को गंगाजी के रास्ते वाराणसी से जोड़ा गया। इनलैंड वॉटरवे का सुगम रास्ता यहां के विकास को और गति देने वाला है। बंगाल एक नई क्रांति की ओर चल पड़ा है।”

झारग्राम की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत हर वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में इस योजना को लागू नहीं किया। बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने के कानून को भी पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया गया।

विकास के प्रति भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आपका यह सेवक विकास की पंचधारा यानि बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए निकला है। आदिवासी परिवारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ही अटल जी की सरकार ने एक अलग मंत्रालय बनाया था। उन्हीं की प्रेरणा से जनजातीय कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने इस बार पहले से 30 प्रतिशत अधिक राशि का प्रावधान किया है। हमारा संकल्प है कि हर गरीब, वंचित और आदिवासी के पास 2022 तक अपना पक्का घर हो।”

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उपस्थित जनसमूह से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा, “हमारी सरकार में जनधन से लेकर वनधन तक आदिवासी भाइयों के लिए काम किया जा रहा है। आप सभी को एक-एक बूथ पर कमल खिलाना है। कमल पर दिया गया आपका एक-एक वोट सीधा मोदी के खाते में जाएगा।”

 तमलुक का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

झारग्राम का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour