ये दीदी का दमनचक्र ही है कि सिंडिकेट फल-फूल रहा है, लेकिन टीचरों को, कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए सरकार पैसा न होने का बहाना करती है: प्रधानमंत्री मोदी
दीदी आपने विश्वासघात किया है, आज जो पश्चिम बंगाल में गुस्सा है वो आपके विश्वासघात का है और इस विश्वासघात की कीमत यहां का नौजवान लेकर रहेगा, दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है: पीएम मोदी
अंग्रेजों की तरह दीदी भी ‘भाग कोरो, शासोन कोरो’ (divide and rule) की नीति पर चल रही हैं, जबकि हमारी नीति है ‘ऐक कोरो, शेबा कोरो’ यानि ‘सबका साथ - सबका विकास’: प्रधानमंत्री

“21वीं सदी में पैदा हुआ युवा 20वीं सदी की सोच रखने वाले नेताओं के साथ खड़ा होने को तैयार नहीं है। एक सुरक्षित देश में ही विकास की बात की जा सकती है। जो खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं, उनका एकमात्र एजेंडा है- मोदी को हटाना। उनके पास देश के विकास के लिए कोई योजना नहीं है, ना ही वे गरीबों-दलितों के लिए कुछ करना चाहते हैं। जबकि, भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा है विकास। हम भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प ले चुके हैं। भाजपा कह रही है कि आतंकवाद और नक्सलवाद से देश को मुक्ति दिलानी है।”

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें कहीं। उन्होंने सोमवार को पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर और बैरकपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यहां की जनता ने संकल्प कर लिया है- चुपेचाप कमल छाप, बूथ-बूथ से टीएमसी साफ।”

 

बैरकपुर की सभा में पीएम मोदी ने कहा, “आपके इस चौकीदार ने देश के हर व्यक्ति, हर हिस्से को विकास से जोड़ने की कोशिश की है। हमने पश्चिम बंगाल सहित पूरे पूर्वी भारत को भारत के विकास का इंजन बनाने के लिए काम किया है।” केंद्र सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमने कुछ महीने पहले ही जूट के एमएसपी में बढ़ोतरी की है। जब 2014 में हमारी सरकार बनी तो जूट की औसत कीमत प्रति क्विंटल 2000 रुपये से कम थी। अब यह लगभग दोगुनी तक बढ़ गई है। इस फैसले का लाभ पश्चिम बंगाल के जूट किसानों को मिलना तय है। सरकार ने यह भी तय कर दिया है कि गेहूं, चावल जैसे अनाज की पैकेजिंग जूट के बोरे में ही हो। यहां की फैक्टरी में काम करने वाले जो मजदूर हैं, उनकी स्थिति-परिस्थिति का मुझे पूरी तरह एहसास है।” 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “भारत मां पर आस्था रखने वाले किसी भी व्यक्ति को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी, तब आपकी नागरिकता का कानून पूरी शक्ति के साथ संसद में बनाया जाएगा, ताकि आपको सरकार की हर योजना का पूरा लाभ समय पर मिल सके।”

बैरकपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Modiji, Aap Ka Aura Hi Alag Hai’: Gen Z ‘Friends’ Click With PM At Vadodara Event

Media Coverage

‘Modiji, Aap Ka Aura Hi Alag Hai’: Gen Z ‘Friends’ Click With PM At Vadodara Event
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए ज्ञान के महत्व और उसकी परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डाला
September 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए बताया कि ज्ञान समाज के साथ सद्भाव में रहने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान बुद्धि और समृद्धि प्रदान करता है, हृदय को आनंद से भर देता है और व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“उपदिशति लोकवृत्तं वितरति वित्तं विनोदयति चित्तम्।
उत्तम्भयति महत्त्वं विद्या हृद्या सुराजसेवेव॥”

यह सुभाषितम बताता है कि विद्या मनुष्य को लोक-व्यवहार की समझ देती है, ज्ञान और समृद्धि प्रदान करती है, उसके मन को आह्लादित करती है तथा महत्व को बढ़ाती है। इसलिए विद्या सुशासन की सेवा से समान हृदय को प्रिय और जीवन को उन्नत बनाने वाली है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“उपदिशति लोकवृत्तं वितरति वित्तं विनोदयति चित्तम्।
उत्तम्भयति महत्त्वं विद्या हृद्या सुराजसेवेव॥”