अरे नामदार, जिसको मां भारती के कण-कण ने खड़ा किया हो, उस पर जितने कीचड़ उछालोगे, उतने ही कमल खिलेंगे: प्रधानमंत्री मोदी
महामिलावटी कहते हैं मोदी हटाओ, लेकिन जिस गरीब को पक्का घर मिला है, वो कह रहा है- फिर एक बार...मोदी सरकार !, महामिलावटी कहते हैं मोदी हटाओ, लेकिन जिस बहन को शौचालय मिला है, इज्जतघर मिला है, वो कह रही है- फिर एक बार...मोदी सरकार: पीएम मोदी
आज विदेशी मेहमान आते हैं, भारत की सौर ऊर्जा की शक्ति को देखने के लिए, कांग्रेस के नामदारों ने दुनिया को भारत की गरीबी दिखाई और हमने भारत का गौरव दिखाया: प्रधानमंत्री

‘’हम केवल शहीदों के लिए ‘अमर रहो’ के नारे लगाकर चुप नहीं हो जाएंगे। शहीदों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेने की यह चौकीदार शपथ लेकर आया है। मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये उद्गार रविवार को मध्य प्रदेश के सागर में हुई चुनावी जनसभा के हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार के समय देश में आतंकवादी हमले हुए और उस समय की सरकार दुनियाभर में पाकिस्तान को दोष देकर इस पर रोती रहती थी। लेकिन भाजपा की अगुआई वाली मजबूत एनडीए सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक पुख्ता रणनीति के साथ मैदान में है और यह चौकीदार पूरी तरह चौकन्ना है। आतंक के आकाओं को स्पष्ट हो गया है कि नया हिन्दुस्तान अब घर में घुसकर मारता है।

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘’पाकिस्तान के सुपर लाडले आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगा है। दुनिया के देशों ने भारत की बात मानकर पाकिस्तान के मुंह पर चांटा मारा है लेकिन यह तो शुरुआत है। अभी हिसाब बाकी है। मसूद अजहर हो या हाफिज सईद या पाकिस्तान में पल रहे दूसरे आतंकी हों, इनका हिसाब 130 करोड़ भारतीयों को चुकता करना है।‘’ 

 सागर के बाद ग्वालियर में हुई अपनी चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब तक के मतदान में कांग्रेस और उसके साथी चारों खाने चित हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपना प्रचार करने नहीं आया हूं बल्कि आपका आभार व्यक्त करने आया हूं। 2014 से 2019, मैं जो कुछ भी कर पाया हूं, वह आपके साथ और सहयोग के कारण कर पाया हूं। आपके समर्थन के कारण कर पाया हूं। और इसके लिए मैं आप सबका, पूरे मध्य प्रदेश का आदरपूर्वक धन्यवाद करता हूं।“ श्री मोदी ने कहा, ‘’ये तो पूरी दुनिया ही पहली बार देख रही है कि कैसे देश के लोगों ने अपने इस सेवक के प्रचार की कमान खुद ही संभाल ली है। 1977 के बाद यह शायद पहला चुनाव है जो देश की जनता लड़ रही है और सरकार को दोबारा बनाने के लिए लड़ रही है।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2019 के इस चुनाव में एक तरफ महामिलावट करने वालों की गाली-गलौज, झूठ और प्रपंच है, तो दूसरी तरफ, अपने इस सेवक पर जनता-जनार्दन का विश्वास है। कांग्रेस और उनके ये महामिलावटी कहते हैं कि मोदी हटाओ। लेकिन जिस गरीब को पक्का घर मिला है, वो कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। महामिलावटी कहते हैं मोदी हटाओ, लेकिन जिस बहन को शौचालय मिला है, वो कहती है- फिर एक बार मोदी सरकार...।“

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ जातिवादियों और वंशवादियों की जिद है मोदी को हटाने की, तो दूसरी तरफ, जनता की भी जिद है, जनता भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है। जनता ने महामिलावटी नेताओं को कह दिया है- आएगा तो मोदी ही।

ग्वालियर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

सागर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets

Media Coverage

PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
June 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ सार्थक वार्ता की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस बात पर सम्मानित महसूस करता है कि राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले विदेश दौरे के लिए भारत को चुना। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि राष्ट्रपति ने बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेकर भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

वार्ता के दौरान, दोनों राजनेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों की विस्तृत समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

चर्चाओं में व्यापार, दुर्लभ पृथ्वी धातुओं, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन-संपर्क, धरोहर संरक्षण और क्षमता निर्माण में सहयोग को गहरा करने के अवसर शामिल थे। दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में निकटता से काम करने पर भी सहमति व्यक्त की।

 

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि म्यांमार भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट', 'एक्ट ईस्ट' और भारत-प्रशांत नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने म्यांमार के साथ भारत के संबंधों के महत्त्व की पुन: पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

 

“म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ सार्थक बैठक हुई। भारत में हम सम्मानित महसूस करते हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के अपने पहले विदेशी दौरे के लिए भारत को चुना। उतनी ही खुशी की बात यह भी है कि उन्होंने यह यात्रा बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेकर शुरू की। हमने भारत-म्यांमार संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की। म्यांमार भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट', 'एक्ट ईस्ट' और भारत-प्रशांत नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है।”

 

“हमारी बातचीत में व्यापार, दुर्लभ पृथ्वी धातुओं, स्वास्थ्य देखभाल, परिवहन-संपर्क, धरोहर पुनर्स्थापना और क्षमता निर्माण में सहयोग को गहरा करने के तरीके शामिल थे। हमने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी निकटता से काम करने पर सहमति व्यक्त की।”