जब आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया तब हमारे वीर जवानों के शौर्य पर सवाल उठाना सही था क्या?, देश के सेनाध्यक्ष को गाली देना सही था क्या?, पाकिस्तान का हीरो बनने की चाहत में भारत विरोध बयान देने वालों को देश की जनता माफ करेगी क्या?: प्रधानमंत्री मोदी
हमारे पास जो अत्याधुनिक विमान आज हैं उनको खरीदने की प्रक्रिया 80 के दशक में शुरू हुई थी, उसके बाद अटल जी की सरकार ने राफेल खरीदने की शुरूआत की थी। लेकिन कांग्रेस 10 वर्षों तक उस सौदे पर बैठी रही क्योंकि उनको मलाई नहीं मिल रही थी: पीएम मोदी
4 पीढ़ी पहले गरीबी हटाने का वादा जो कांग्रेस ने किया था वहीं वादा वो इस चुनाव में भी दोहरा रहे हैं। ये कांग्रेस के झूठ का, कांग्रेस की सोच का, उसकी असफला का सबसे बड़ा सबूत है, आज देश का गरीब कह रहा है - “कांग्रेस हटाओ, गरीबी अपने आप हट जाएगी: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के विजन के चलते ही यह शहर उत्तराखंड का इंडस्ट्रियल हब है और जिस गति से यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है उससे और अधिक उद्योगों की, निवेश की संभावनाएं यहां बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’जिस उत्तराखंड का सपना हम सभी के श्रद्धेय रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था वो सपना अब साकार होता दिख रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए जिस प्रकार पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए भाई-बहनों ने यहां के लोगों के साथ मिलकर काम किया है, वो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करता है। ऐसे ही एकजुट होकर हम हर चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं। अपने देश को विकास की नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं।‘’

प्रधानमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड के करीब 8 लाख किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना द्वारा सीधी मदद मिलनी तय हुई है। इनमें से सवा 3 लाख से ज्यादा किसानों को पहली किस्त के पैसे मिल भी चुके हैं। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 11 हजार से अधिक लोग अपना इलाज करवा चुके हैं। श्री मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तराखंड के गांवों में करीब 40 हजार गरीबों के घर बन चुके हैं और जिनको अभी तक घर नहीं मिला है, उनको घर देने की जिम्मेदारी भी सरकार पूरी करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2022 तक इस देश में कोई परिवार बिना घर के नहीं होगा, ये उनका वादा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बदहाल सड़कों और खेती-बागवानी की दयनीय स्थिति की वजह से पलायन उत्तराखंड की कड़वी सच्चाई बन गया था। लेकिन उत्तराखंड आज नई आशा और नई उम्मीद की ओर बढ़ चला है। प्रधानमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम ऑल वेदर रोड का काम, भारतमाला के प्रोजेक्ट के तहत 600 किलोमीटर के हाई-वे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और बाबा केदार के धाम को भव्य और दिव्य बनाने का काम भी तेजी से हो रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के चार धामों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे इनमें एक पांचवां धाम- सैनिक धाम को भी जोड़ते हैं, जहां हर दूसरा घर सैनिक का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अपने वादे के मुताबिक ‘वन रैंक वन पेंशन’ को मंजूरी दी, जिसके तहत पूर्व सैनिकों को 35,000 करोड़ रुपये दिए गए। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों के पराक्रम पर उठाए जा रहे सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विरोधी और देश के दुश्मन सुन लें कि वे डरने वाले नहीं बल्कि डटने वाले हैं, यही संस्कार मां भारती ने उन्हें दिए हैं। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान का हीरो बनने की चाहत में भारत विरोधी बयान देने वालों को देश की जनता माफ करेगी क्या ?

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2019 के चुनाव में वे विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और देश के इस चौकीदार को आशीर्वाद देने के लिए भारी संख्या में चौकीदार निकल चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि यहां 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में लोगों का एक-एक वोट नए भारत का भविष्य तय करने वाला है। 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Private capex jumps 67% to Rs 7.7 lakh crore, signals investment revival: CII

Media Coverage

Private capex jumps 67% to Rs 7.7 lakh crore, signals investment revival: CII
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने इसके पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर बताया
May 11, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ पर वहां पहुंचकर अपने दिव्य अनुभव का वर्णन किया। श्री मोदी ने कहा कि मंदिर के मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों की अपार ऊर्जा और उत्साह देखकर वे अभिभूत और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज वे उस क्षण को फिर से जी रहे हैं जो भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के दौरान अनुभव किया होगा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण चारों ओर एक अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सोमनाथ के हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अगिनत लोगों के एकत्रित होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए, श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह ऐतिहासिक दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:

"जय सोमनाथ! यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, क्योंकि हम पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने का समारोह मना रहे हैं।"

"पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है! मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर किया होगा। सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण हर तरफ अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।" 

सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अनगिनत लोग एकत्रित हुए हैं। वह दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर था।