वो नौजवान जिनके अधिकार अब कांग्रेस के करीबी लूट रहे हैं, वो कह रहे हैं, महामिलावटी लोगों, भाई-भतीजावाद बहुत हुआ, वंशवाद बहुत हुआ: प्रधानमंत्री मोदी
भारतीय जनता पार्टी, गरीब के वर्तमान के साथ ही, उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी काम कर रही है: पीएम मोदी
कांग्रेस के नामदारों की सरकार की गलत नीतियों के कारण देशभर में आए दिन बम धमाके होते थे, बम फोड़ने वालों के तार सीमापार पाकिस्तान तक जाते थे, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? वो कहती रही - हुआ तो हुआ: प्रधानमंत्री

“आपके प्यार और आपके आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। जब मैं गुजरात में था, तब भी, और बीते 5 वर्ष में प्रधानमंत्री के तौर पर भी- कदम-कदम पर आपने इस सेवक को जमकर समर्थन दिया है। यही प्यार आज भी मैं अनुभव कर पा रहा हूं। मां कालिका और बाबा गढ़ कैलाश के सान्निध्य में आना हमेशा दिव्य अनुभव रहा है। महान क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद को जन्म देने वाली भूमि को मैं नमन करता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। जीवन में पहली बार मतदान करने जा रहे नौजवानों का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “देश के फर्स्ट टाइम वोटर का जन्म 20वीं सदी के अंत में या 21वीं सदी में हुआ है। उन्हें देश का भविष्य तय करने का मौका पहली बार मिल रहा है। और लोग वोट देते होंगे तो उनके दिमाग में 5 साल का हिसाब होगा। लेकिन, जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उन्हें तो इस शताब्दी के लिए वोट देना है। क्योंकि, उन्हें इसी 21वीं सदी में जिंदगी गुजारनी है। इसलिए, इस सदी का आरंभिक काल मजबूत होना चाहिए, देश मजबूत होना चाहिए, ताकि मेरे फर्स्ट टाइम वोटर की पूरी शताब्दी अच्छी हो जाए। आपने देश के भविष्य को गढ़ने में अपनी ऊंगली का उपयोग किया था, इस भाव के साथ जाना चाहिए।” 

पीएम मोदी ने कहा, “इस चुनाव में दो लोग बड़ा विक्रम कर रहे हैं। एक, मेरे सारे नौजवान साथी जो पहली बार वोट दे रहे हैं। दूसरी, मेरी माताएं-बहनें, जिन्होंने निर्णय किया है कि जिस भाई ने बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा तय की है, उसे जिताना है। वे माताएं-बहनें तय कर रही हैं कि जिसने हमारे घर में गैस का चूल्हा दिया है, उसे फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन मां-बहनों ने तय किया है कि जिसने हमारे बच्चों के भविष्य के लिए घर में बिजली पहुंचा दी है, उसको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए वोट देने के लिए पूरी ताकत से मेरी माताएं-बहनें बाहर आई हैं। जब माताएं-बहनें आती हैं, तो पॉलिटिकल पंडितों को समझ नहीं आता है कि यह वेव कहां से आया है। हर घर से वेव आया है।” 

 

 

 

श्री मोदी ने कहा, “आपका यह चौकीदार हर आदिवासी, हर किसान, हर गरीब के जीवन को आसान बनाने में जुटा है। किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे पहुंचाए जा रहे हैं। हमने तय किया है कि 23 मई को जब एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को दिया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र में रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी सुधरे, इसके लिए हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी गरीब के वर्तमान के साथ ही सबके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी काम कर रही है। नए भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए आपको पूरी शक्ति से कमल खिलाना है।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo

Media Coverage

‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 अप्रैल 2026
April 23, 2026

Inclusive Innovation: Empowering Every Citizen in the New India Under the Leadership of PM Modi