कांग्रेस के सबसे बड़े परिवार ने देश की शान, INS विराट का अपने पर्सनल टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था, उसका अपमान किया था, ये बात तब की है जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और दस दिन की छुट्टियां मनाने मनाने निकले थे: प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली ने ना-काम पंथी पॉलिटिकल कल्चर देखा है, यानि जो दिल्ली के विकास से जुड़े हर काम को ना कहते हैं और जो काम करने की कोशिश भी करते हैं, उसमें नाकाम रहते हैं: पीएम मोदी
इन नाकामपंथियों ने, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन को नाकाम किया, देश के सामान्य मानवी की छवि को, आम आदमी की छवि को बदनाम किया, करोड़ों युवाओं के विश्वास और भरोसे को चकनाचूर किया: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में पंजाब और हरियाणा का जोश है तो पूर्वांचल की मिठास भी है, नॉर्थ-ईस्ट का उत्साह है तो दक्षिण भारत की सौम्यता भी है।

जनता से मिले भरपूर समर्थन के लिए उनका आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं अपने काम का हिसाब देने से पहले दिल्ली के हर व्यक्ति का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। बीते पांच वर्षों में जो कड़े और बड़े फैसले लिए गए, उसमें आपने मेरा साथ दिया। हमने पांच साल में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार किया। हमने 1400 से अधिक गैरजरूरी कानून भी खत्म किए, जिससे लोगों को राहत मिली। ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया, जिससे भ्रष्टाचार कम हुआ। इसी तरह, जीएसटी लागू कर देश में टैक्स के जाल को खत्म किया गया। जब साफ नीयत से काम होता है, तो नतीजे भी मिलते हैं।” 

केंद्र सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमने महंगाई को नियंत्रण में रखा, जिससे विपक्ष के लोग भी महंगाई पर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। आज गरीबों को घर, रसोईगैस, शौचालय से लेकर हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज संभव हुआ है। मोबाइल और दवाइयों का बिल बहुत सस्ता हुआ है। हमने पांच लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है। ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली में जाम और प्रदूषण में कमी आई है।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम गंगा जी की तरह यमुना जी को भी अविरल बनाने का काम शुरू कर चुके हैं। सरकार की इच्छाशक्ति की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने तमाम आतंकी हमलों के गुनहगार मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। नया हिंदुस्तान अपनी समस्याओं के लिए कहीं जाकर गिड़गिड़ाता नहीं है। नया हिंदुस्तान अब आतंकियों को घर में घुसकर मारता है, नया हिंदुस्तान किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ता नहीं है।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi