समाज के हर वर्ग के लिए सबका साथ - सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए, कैसे काम होता है, ये पर्रिकर जी करके दिखाया: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस ने तो डिफेंस डील्स में ऐसे खेल खेले हैं कि, देश की वीर जवानों के पराक्रम को ही लाचार कर दिया था, कांग्रेस के राज में ऐसा कोई रक्षा सौदा नहीं था, जो संदेह के दायरे में नहीं था: पीएम मोदी
कांग्रेस का पंजा या तो सरकारी खज़ाने की सफाई करना जानता है, या फिर रिमोट से मजबूर सरकार चलाना जानता है: प्रधानमंत्री

“बीजेपी ने सरकार के विकास कार्यों को गोवा के घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। बीजेपी ही है जिसने वेलफेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गोवा की राजनीति का हिस्सा बनाया है। एक पटरी वेलफेयर की है तो दूसरी पटरी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की है। दो पटरियों पर चल रही विकास की गाड़ी गोवा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। बीजेपी के नेतृत्व में भारत के छोटे-छोटे राज्य तेज गति से विकास करने लगे और गोवा उनमें बहुत आगे निकल गया।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें गोवा के पणजी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। गोवा के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने गोवा के विकास के लिए, यहां के युवा साथियों के लिए, रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है। खासतौर पर, पर्यटन के क्षेत्र में ई-वीजा और वीजा ऑन अराइवल जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ टूरिज्म इंडस्ट्री को मिल रहा है। बीते पांच वर्षों में भारत में टूरिज्म में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बने हैं। गोवा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं। मांडवी का अटल सेतु हो, मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो, डाबोलिम एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण हो, मझगांव राजधानी एक्सप्रेस, मडगांव-रत्नागिरि एक्सप्रेस और तेजस जैसी ट्रेन- हर प्रकार की कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा रही है। पणजी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे टूरिज्म को और बल मिलेगा।”

 

 

 

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को भावपूर्ण ढंग से याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मनोहर जी का काम, उनके संस्कार हमारे बीच हमेशा बने रहेंगे। अपने समर्पण भाव से, अपने परिश्रम से कैसे कोई व्यक्ति जनहित में काम करता है- ये उन्होंने करके दिखाया। समाज के हर वर्ग के लिए, ‘सबका साथ सबका विकास’ के लिए कैसे काम होता है- ये पर्रिकर जी ने करके दिखाया। आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पूरी टीम मनोहर जी के रास्ते पर चलते हुए गोवा को आगे ले जाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।” 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Gwalior To Get India's First Telecom Manufacturing Zone; Rs 9,000 Crore Investment, 10,000 Jobs Expected

Media Coverage

Gwalior To Get India's First Telecom Manufacturing Zone; Rs 9,000 Crore Investment, 10,000 Jobs Expected
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
July 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कालजयी साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से मानवीय भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी है, जो आज भी प्रासंगिक बनी हुई है। उन्होंने उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि काशी की साहित्यिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके अमूल्य योगदान को भी रेखांकित किया।

श्री मोदी ने कहा कि यथार्थवाद और सामाजिक समानता पर आधारित मुंशी प्रेमचंद का अमर साहित्य देश के लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को ऐसी सशक्त अभिव्यक्ति दी, जो आज भी प्रासंगिक है। अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि काशी की साहित्यिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में भी उनका अमूल्य योगदान रहा है। यथार्थ और सामाजिक समानता पर आधारित उनका अमर साहित्य देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”