लोगों को कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है; वे हर राज्य में पराजित हो रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
नोटबंदी का उद्देश्य काले धन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना था, और इस दौरान जिन लोगों का नुकसान हुआ, वे रो रहे हैं: पीएम मोदी 
शांति, एकता और सदभावना के मंत्र के साथ, बीजेपी की सरकार गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं: प्रधानमंत्री 
गुजरात चुनाव भाजपा के 'विकास' के ऐजेंडे और कांग्रेस की 'विनाश' की राजनीति के बीच है: प्रधानमंत्री मोदी 
जब हमारे सैनिक डोकलाम में लड़ रहे थे, तब कांग्रेस के नेताओं ने विदेश मंत्री से बात करने के बजाय चीनी राजदूत से मुलाकात की: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का अपमान करने के लिए आज कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अमीरों के कल्याण के लिए काम किया और समाज के गरीब वर्ग के जीवन के बारे में कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा।

प्रधानमंत्री ने कहा, "वही मणिशंकर अय्यर, जिन्होंने गुजरात का अपमान किया, पाकिस्तान उच्चायुक्त के साथ सीक्रेट मीटिंग की। इसके पीछे क्या कारण था? कुछ समय पहले जो लोग पाकिस्तान के सैन्य-खुफिया विभाग में उच्च पदों पर बैठे थे, उन्होंने क्यों कहा कि हमें अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने में मदद करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि डीएमआईसी के आने से बनासकांठा परिवहन का एक केंद्र बन जाएगा जिससे इस क्षेत्र के युवाओं के लिए कई अवसर सुनिश्चित होंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने साणंद में कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में काफी कुछ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कैसे इस क्षेत्र में चल रहे कारखानों के परिणामस्वरूप कितने लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कृषि समुदाय के लिए कृषि विकास और कल्याणकारी उपायों जैसे यूरिया की नीम कोटिंग, सॉयल हेल्त कार्ड, ड्रिप सिंचाई आदि जैसे कई पहलुओं के बारे में बात की।

उन्होंने बताया कि बीजेपी शासन में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 

पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी के कारण कांग्रेस रो रही है। उन्होंने कहा, "नोटबंदी का उद्देश्य काले धन और भ्रष्टाचार पर चोट करना था, और जिन लोगों को इससे नुकसान हुआ, वे रो रहे हैं।"

 

कलोल में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा इस चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ रही है, जबकि कांग्रेस अपनी पुरानी चाल पर वापस आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पीढ़ियों में तो बदलाव आया है लेकिन उनकी राजनीति करने का तरीका आज भी 'फूट डालो, शासन करो' ही है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "शांति, एकता और सदभावना के मंत्र के साथ, बीजेपी की सरकार गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। बीजेपी की सरकार एक ऐसे समाज का निर्माण कर रही है जो एकजुट होकर सामंजस्यपूर्ण तरीके से प्रगति कर सकता है।" 

पीएम मोदी ने कहा कि देश भर में मिशन स्तर पर 18,000 गांवों का विद्युतीकरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा, "जब मैंने गुजरात में गांवों के विद्युतीकरण सुनिश्चित करने के लिए अपने इरादे के बारे में पहले बात की थी, तो राज्य के कांग्रेस पार्टी के राजनेताओं ने मेरा मजाक उड़ाया वे कहते थे कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। उन्होंने मुझसे भी पूछा - आपने एक पंचायत का नेतृत्व नहीं किया है, आप यह वादा कैसे कर सकते हैं? हमने हर गांवों में बिजली उपलब्ध करा कर उन्हें गलत साबित किया।" 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा वंशवादी राजनीति करती है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में कुछ लोग हैं जिनका एकमात्र मिशन 'परिवार बचाओ' है। ये वही लोग हैं, जो कल मतदान शुरु होने के एक घंटे के अंदर ही, कह रहे थे कि ईवीएम ब्लूटूथ से कनेक्टेड है। यह भी कोई तर्क है।"

 

 

वड़ोदरा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात चुनाव भाजपा के 'विकास' के ऐजेंडे और कांग्रेस की 'विनाश' की राजनीति के बीच है। 

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठनों से निपटने और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए देश के सशस्त्र बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना की। उन्होंने अमरनाथ जाने वाली बस पर हमला करने वाले आतंकवादियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सेना की भूमिका की सराहना की।

 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, "जब हमारे सैनिक डोकलाम में लड़ रहे थे, तब कांग्रेस के नेताओं ने चीनी राजदूत से मुलाकात की थी। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - डोकलाम में क्या हो रहा है, इस बारे में समझने के लिए उन्होंने मुलाकात की थी। अब, आप मुझे बताएं - ऐसे समय में हमें हमारे अधिकारियों पर अधिक भरोसा करना चाहिए या चीन पर।" 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नोटबंदी से काले धन का पता लगा और पूरे देश में शेल कंपनियों पर शिकंजा कसा।

पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर झूठ फैलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। उन्होंने कहा, "मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कांग्रेस क्यों झूठ फैलाती रहती है। जब हम वडोदरा में आर्ट बस टर्मिनस का निर्माण कर रहे थे, तो क्या उसका इस्तेमाल सिर्फ मुकेश अंबानी, टाटा या बिड़ला करते? हमने इसका निर्माण गरीबों के हितों के लिए किया है। हमारा जीवन गरीबों की सेवा करने के लिए समर्पित है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं, जैसे गरीबों के लिए गैस कनेक्शन और शौचालयों का निर्माण आदि के बारे में बात की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"