हमारे लिए दल से बड़ा है देश, राजनीति हम लोगों के लिए राष्ट्रसेवा का माध्यम है: पीएम मोदी
महाराष्ट्र के लोगों ने, देश के लोगों ने, कांग्रेस और उसके साथियों को ऐसी राजनीति करते हुए देखा है, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान देश का हुआ है: प्रधानमंत्री

"हमारे लिए दल से बड़ा देश है। हमलोगों के लिए राजनीति, राष्ट्रसेवा का माध्यम है। हम तो भाजपा वाले हैं। मुंबई के साथ हमारा गर्भ का संदर्भ है। भाजपा के रूप में हम यहीं पैदा हुए थे, इसलिए महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करना हमारा सहज दायित्व बन जाता है।"

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें शुक्रवार को मुंबई की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मुंबई को अवसरों की भूमि के रूप में देखा जाता है। जो भी यहां आया है, यहां से बहुत कुछ पाया है। यह इस धरती की महानता है। श्री मोदी ने कहा, "मुंबई ह्यूमन कैपिटल और इनोवेटिव वेंचर कैपिटल के साथ-साथ भारत का मजबूत फाइनेंशियल कैपिटल भी है, इसलिए विश्वभर के निवेशक यहां निवेश करना चाहते हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महायुति ने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाला मुख्यमंत्री दिया और ये महाराष्ट्र में करीब-करीब 50 साल बाद संभव हुआ है। इससे 50 साल पहले तक किसी को 5 साल महाराष्ट्र की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। श्री मोदी ने कहा, "मैं मानता हूं कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई में जॉब क्रिएटर्स का रोल अहम है। हम उन सभी का सम्मान करते हैं, जो अपने साथ-साथ दूसरे के लिए भी रोजगार पैदा करते हैं। आज जॉब क्रिएटर्स का सम्मान करने वालों की सरकार है।"

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। शेतकरी से लेकर स्टार्टअप्स तक के हर सपने को पूरा किया जा रहा है। अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं और भ्रष्टाचार कम हो रहा है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की सरकारों की सोच जनता को कंट्रोल करने की रही, जनता को सरकारों पर आश्रित करने की रही, जबकि भाजपा-महायुति की राजनीति के मूल में जन-भागीदारी है, जन-सशक्तिकरण है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुंबई में मेट्रो बनाने का प्रस्ताव 1997 में रखा गया था, लेकिन इसकी नींव 2006 में रखी गई और वर्ष 2013-14 तक केवल एक सिंगल लाइन खोली गई। उन्होंने कहा, "16 साल में सिर्फ 11 किलोमीटर मेट्रो बनी, ऐसी चाल से कछुआ भी शरमा जाए।" श्री मोदी ने कहा कि इसी तरह नवी मुंबई में हवाई अड्डा बनाने की योजना पर बात 1997 में शुरू की गई थी, लेकिन ये प्रोजेक्ट भी लटक गया। केंद्र और राज्य में महायुति की सरकारों के प्रयास के कारण यह प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और NCP के शासन में मुंबई के विकास से ज्यादा, यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा मंत्रालय के स्ट्रक्चर पर फोकस होता था। उन्होंने कहा, "कौन सा सीएम, कौन सा मिनिस्टर कब बदल जाए और किसकी लॉटरी लग जाए, इसी कयास और प्रयास में 5 साल बीत जाते थे।"

पीएम मोदी ने कहा कि हमने रियल एस्टेट सेक्टर के लिए RERA जैसा कानून लाकर, घर खरीदने वालों की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट ये सिर्फ दो-तीन शब्द नहीं हैं। ये भाजपा और उसके सहयोगियों की रीति-नीति की पहचान भी है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 21 अक्टूबर को भारी तादाद में मतदान कर महायुति के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में दोबारा मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।

 

 

मुंबई का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From Macron To Busch, What European Leaders' Big Presence At AI Impact Summit 2026 Means For India

Media Coverage

From Macron To Busch, What European Leaders' Big Presence At AI Impact Summit 2026 Means For India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 20 फ़रवरी 2026
February 20, 2026

Humanity at the Core: How PM Modi's MANAV and $200B Data Centre Forecast Are Redefining AI for Bharat