पश्चिम बंगाल की इस सरकार ने माटी को बदनाम कर दिया है और मानुष को मजबूर कर दिया है: प्रधानमंत्री मोदी
जो पश्चिम बंगाल कला और संस्कृति के लिए जाना जाता था, वो अब हिंसा के लिए चर्चा में रहता है: पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष के नाम पर जिनको आपने सत्ता दी, जिनको कम्यूनिस्टों के कुशासन से सुशासन का जिम्मा दिया, उन्होंने वही खून-खराबे का पॉलिटिकल कल्चर अपना बना लिया: प्रधानमंत्री
आज पश्चिम बंगाल में एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो गरीबों की मेहनत से जुटाई पाई-पाई को लूटने वालों के साथ खड़ी हैं: प्रधानमंत्री मोदी
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी के इस ‘निजाम’ से लड़ने के लिए तैयार हैं: पीएम मोदी
अब आपके साथ भाजपा है और संकल्प गुंडों और सिंडिकेट पश्चिम बंगाल की मुक्ति का है: प्रधानमंत्री

"नॉर्थ बंगाल से मेरा एक खास रिश्ता भी है, और ये रिश्ता आपको भी मालूम है। ये रिश्ता चाय का रिश्ता है। आप चाय उगाने वाले हैं, मैं चाय बनाने वाला हूं। यहां की चाय देश और दुनिया बड़े चाव से पीती है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि आज क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी खंडपीठ का उद्घाटन किया गया है। इससे राज्य के जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, कूच बिहार क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि करीब 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से फलाकाता-सलसलाबाड़ी नेशनल हाइवे के फोर लेनिंग प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश की सीमा को जोड़ने वाले एशियन हाइवे नंबर-2 और नंबर-48 समेत हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए हैं, जिन पर काम जारी है।

पीएम मोदी ने उत्तर बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी और पूरा उत्तर बंगाल 3-टी के लिए फेमस है- टी, टिंबर और टूरिज्म। लेकिन, इन तीनों को ही बेरुखी का शिकार होना पड़ा है।  इसके संतुलित विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। परन्तु, केंद्र सरकार 'सबका साथ सबका विकास' की नीति और नीयत से काम कर रही है। यहां बंद बड़े चाय बागानों को उनकी सरकार ने खुलवाया है। श्रमिकों और मजदूरों के बैंक खाते खुलवाए गए हैं। केंद्र सरकार इस बार के बजट में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए आजादी के बाद पहली बार ऐतिहासिक 'प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना' लेकर आई है। इसके कारण अब चाय बागानों में काम करने वाले और असंगठित क्षेत्र में बाकी जगहों पर भी काम करने वाले मजदूरों को भी बाकी कर्मचारियों की तरह ही पेंशन की सुविधा मिलेगी। इसके अंतर्गत देश के 40-42 करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 60 वर्ष के बाद 3,000 रुपये प्रति माह पेंशन सुनिश्चित की गई है। पीएम मोदी ने कहा है, "हमने ठान के रखी है कि 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे, हिंदुस्तान में एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा, जिसका अपना पक्का घर नहीं होगा।"  पश्चिम बंगाल में 23 लाख से ज्यादा और जलपाईगुड़ी में 65 हजार से ज्यादा गरीबों को पक्के घर मिल भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार गरीबों के लिए सस्ता राशन, मुफ्त गैस कनेक्शन और सस्ती दवाइयों की व्यवस्था भी कर रही है।

पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण की बात उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम बहन-बेटियों की रक्षा के लिए तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित किया है। लेकिन, अब उसे खत्म करने की बात कही जा रही है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा, "मैं देश की सभी मुस्लिम बहन-बेटियों को ये भरोसा देना चाहता हूं कि तीन तलाक कानून को हटाने नहीं दिया जाएगा। बीजेपी महिलाओं के अधिकार के लिए, महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"  प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता को ये भी भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों को कानून के दरवाजे तक पहुंचाकर रहेगी। उन्होंने कहा, "मैं सारदा, नारदा, रोजवैली की ठगी के शिकार हर परिवार को विश्वास दिलाने आया हूं कि ये चौकीदार इनको छोड़ेगा नहीं। चाहे वो लुटेरा हो या फिर लुटेरों का संरक्षक, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। कितने भी नेता जुटा लें, गरीबों को लूटने वालों का पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। मैं एक-एक पीड़ित को विश्वास दिलाने आया हूं कि आपको इस स्थिति में पहुंचाने वालों को कानून के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा।"

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
 FTA with New Zealand to boost India's export competitiveness, open growth avenues: India Inc

Media Coverage

FTA with New Zealand to boost India's export competitiveness, open growth avenues: India Inc
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister participates in an energetic football session with youngsters in Gangtok, Sikkim
April 28, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today participated in a vibrant football session with youngsters during a pleasant morning in Gangtok, Sikkim.

​The Prime Minister wrote on X:

"Nothing like playing some football with my young friends in Sikkim on a lovely Gangtok morning!"

"Clearly, an energising football session with these youngsters!"

" A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…."