कांग्रेस का ढकोसला पत्र वोट के लिए है, हमारा संकल्प पत्र वोटर के लिए है, कांग्रेस का ढकोसला पत्र अपने स्वार्थ की सिद्धि के लिए है, हमारा संकल्प पत्र देश के विकास की सिद्धि के लिए है: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है, नोट से वोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है: पीएम मोदी
संकल्पित भारत, सशक्त भारत बनाने का संकल्प हमने देश के सामने रखा है, राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है, इसी भावना पर नए भारत के निर्माण के लिए हम देश के जन-जन की भागीदारी चाहते हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के लातूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उन्हें बड़े काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने जिस तरह के राष्ट्र की कल्पना की थी, उस तरह के राष्ट्र के निर्माण की ओर देश बढ़ रहा है।

 

पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। इसी भावना के आधार पर देश के विकास में हम देश के हर नागरिक की भागीदारी चाहते हैं। आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे, ये नए भारत की नीति है। आतंक को हराकर ही दम लेंगे, ये हमारा संकल्प है। घुसपैठ, नक्सलवाद और माओवाद से मुक्त भारत हमारा संकल्प है।” 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब देशहित में फैसले लिए जा रहे हैं। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो, ये हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार दोबारा बनने पर पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ देश के हर किसान को दिया जाएगा। साथ ही, किसान क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपए तक का कर्ज बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। चुनाव के बाद एनडीए सरकार देश के किसानों को पेंशन देने का काम करेगी। 2022 तक देश के हर बेघर को घर देना हमारा लक्ष्य है। हम एक अलग जल शक्ति मंत्रालय बनाने जा रहे हैं, जिससे पानी से जुड़ी सारी समस्याएं हल हो सकें। देश में मेट्रो ट्रेनों का और विस्तार होगा। मेट्रो ट्रेन के डिब्बे लातूर में बनेंगे, जिससे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।”

श्री मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “जिस तरह 2014 के संकल्प पत्र में हमने बहुत सी बातों का जिक्र नहीं किया था। लेकिन, आवश्यकता पड़ने पर हमने देशहित में कई फैसले लिए। फ्री एलपीजी गैस हो, पीएम किसान सम्मान योजना हो या देशवासियों के बैंक खाते खुलवाने का काम हो- विकास के ऐसे कई काम हमने किए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से महायुति को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जिस तरह युवा अपनी पहली कमाई परिवार के लिए समर्पित करते हैं, वैसे ही उन्हें पहला वोट वीर शहीदों, गरीबों और देश के विकास के नाम पर समर्पित करना चाहिए। 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Not an iota of truth’: PM Modi dismisses report of restriction on foreign travels via tax

Media Coverage

‘Not an iota of truth’: PM Modi dismisses report of restriction on foreign travels via tax
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 मई 2026
May 15, 2026

Viksit Bharat Unleashed: PM Modi's Blueprint Delivers Energy Independence, Tech Boom, and Diplomatic Dominance