जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है, आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी
मिशन महामिलावट यानि केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार, जो कमजोर रहे, जिस सरकार में ये लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे, ये किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते: पीएम मोदी
बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के कोडरमा में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “आप किसी के बहकावे में आए बिना भारी संख्या में वोट कीजिए। वोट करना हमारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। मतदान केंद्र लोकतंत्र का मंदिर है और हमें वहां अपना वोट देकर संविधान रूपी देवता का आशीर्वाद लेना चाहिए। आपके इस सेवक ने पूरी ईमानदारी से देश और आपके लिए सेवा करने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने यह दिखाया है कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो तो बिना लूट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है।”

केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “2014 में जनता ने इस सेवक को अवसर दिया और अब कोडरमा-हजारीबाग-बरकाना-सिद्धवार सेक्शन बनकर तैयार है और एक-डेढ़ साल में रांची तक पूरी लाइन तैयार करने की तरफ हम बढ़ रहे हैं। हम विकास की पंचधारा यानि, बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई पर काम कर रहे हैं। कोडरमा में केंद्रीय विद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, गिरिडीह में मॉडल डिग्री कॉलेज इसी सोच का परिणाम है।” 

पीएम मोदी ने कहा, “आयुष्मान योजना से झारखंड के गरीबों को बहुत लाभ हुआ है। भाजपा सरकार की योजनाएं सामान्य मानवी का विश्वास बढ़ाने वाली हैं, ये योजनाएं गरीब को उस तरफ ले जाती हैं जहां उसे गरीबी से बाहर निकलने का मौका मिले। देश के छोटे किसानों के खाते में सीधे पैसे जमा किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े। 23 मई को फिर एक बार मोदी सरकार आएगी तो पीएम किसान योजना का लाभ हर किसान को देंगे। आतंक ने बहुत से लोगों का जीवन तबाह किया है, लेकिन अब यहां परिस्थितियां बदल चुकी हैं।डर के कारण जो गांव सूने हो गए थे, वहां अब लोग लौटने लगे हैं। जिन घरों में लाल आतंक दिखता था, वहां अब दूधिया बल्ब की रोशनी पहुंच रही है।”

 

आतंकवाद को खत्म करने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “देश के वीर जवान, देश और सामान्य मानवी की रक्षा के लिए सीमा पर लड़ते हैं। बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की- आपका ये चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govts proposed Rs 277 crore MSME investment set to boost Indias economy: Industry officials

Media Coverage

Govts proposed Rs 277 crore MSME investment set to boost Indias economy: Industry officials
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की
July 30, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की और बाढ़ को ध्‍यान में रखते हुए दोनों राज्यों की स्थिति पर चर्चा की।

श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों के समाधान के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने सभी के कुशल मंगल और सुरक्षित रहने की प्रार्थना की।

श्री मोदी ने एक पोस्ट में लिखा,

“अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों से मुलाकात की। हमने इन राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार चुनौतियों के समाधान के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। सभी के कुशल मंगल और सुरक्षित रहने की प्रार्थना करता हूं।”