झारखंड ये भली-भांति जानता है कि कांग्रेस-JMM की राजनीति छल और स्वार्थ की है, जबकि भाजपा कर्म और सेवा भाव से काम करती है: प्रधानमंत्री मोदी
बिना किसी वर्ग के भेदभाव के, बिना किसी जाति के भेदभाव के, बिना किसी पंथ के भेदभाव, हर झारखंड वासी के विकास के लिए समान भावना से हम काम कर रहे हैं: पीएम मोदी
अटल जी की ही भाजपा सरकार थी, जिसने जनजातीय समुदाय के लिए अलग झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों का गठन किया: प्रधानमंत्री
कांग्रेस-JMM के अवसरवादी गठबंधन को झारखंड की स्थिरता रास नहीं आती, इसलिए वो एक अस्थिर व्यवस्था यहां चाहते हैं, एक ऐसी व्यवस्था जिसमें इनका कारोबार फलता-फूलता रहे: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा की सरकार झारखंड को रेशम का, कपड़े का एक हब बनाने के विजन के साथ आगे बढ़ रही है: पीएम मोदी

"असंगठित क्षेत्र के श्रमिक साथी, जो सड़कों पर काम करते हैं, घरों में, दुकानों में काम करते हैं या रिक्शा-ठेला चलाते हैं, उनकी चिंता पहली बार भाजपा सरकार ने की है।  श्रमयोगी मानधन योजना से ऐसे साथियों को 60 वर्ष के बाद पेंशन की सुविधा दी गई है। देश के किसानों, खेत-मजदूरों और छोटे दुकानदारों के लिए 60 साल की उम्र के बाद निश्चित पेंशन योजना की शुरुआत का गौरव भी झारखंड को मिला है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें झारखंड के खूंटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने मंगलवार को खूंटी और जमशेदपुर में दो विशाल रैलियों को संबोधित किया।  श्री मोदी ने कहा कि आज झारखंड के हर व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की किसी न किसी योजना का सीधा लाभ पहुंच रहा है।  वर्ग, जाति और पंथ के आधार पर भेदभाव किए बिना, हर झारखंडवासी के विकास के लिए समान भावना से हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही हमारा मूलमंत्र है।"

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुई हैं। पहली - लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। दूसरी - भाजपा सरकार ने जिस प्रकार नक्सलवाद की कमर तोड़ी है, उससे यहां डर का माहौल कम हुआ है और विकास का माहौल बना है। तीसरी- झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना है।  
 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने देश में शांति, एकता, सद्भाव के लिए समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया और सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र और झारखंड की भाजपा सरकार ने गांव और जनजातीय अंचलों में महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है।  उन्होंने कहा, "झारखंड देश के उन राज्यों में है, जहां की बहनों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ तेजी से तो मिला ही है, डबल लाभ भी मिला है। जैसे उज्जवला योजना के तहत बाकी देश में एक मुफ्त सिलेंडर मिला है, वहीं झारखंड में दो सिलेंडर दिए गए हैं।"
 

श्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही पहली बार आदिवासी क्षेत्रों में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की व्यवस्था की, जिसके तहत अब यहां से निकलने वाले खनिज का एक हिस्सा यहीं के विकास में लगता है। झारखंड को इस फंड के तहत पांच हजार करोड़ रुपये मिले है। इस फंड से ही बच्चों के लिए स्कूल और अस्पतालों के निर्माण में सहायता मिल रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपनी सरकार के पांच साल में झारखंड के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दो हजार करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जबकि भाजपा सरकार के दौरान बीते पांच वर्ष में इसका पांच गुना यानि 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम आवंटित की गई है। 2014 से पहले के 5 वर्ष में जहां झारखंड में 300 किलोमीटर से कम की रेल लाइनें चालू हुईं, वहीं केंद्र में भाजपा शासन के दौरान करीब 700 किलोमीटर लाइनें खोली गईं। उन्होंने कहा, ‘’आजादी के साढ़े छह दशक तक झारखंड में  सिर्फ तीन ही मेडिकल कॉलेज थे। बीते पांच साल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या सात हो चुकी है। इसके साथ ही जो पुराने जिला अस्पताल हैं, मेडिकल कॉलेज हैं, उनके आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण का काम भी आने वाले समय में हम तेज करने वाले हैं।"
 

जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा ने केंद्र सरकार को दिल्ली से बाहर निकालकर देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। दशकों से चली आ रही इस व्यवस्था में परिवर्तन का बहुत बड़ा लाभ झारखंड को मिला है। आज झारखंड भारत के इतिहास की कुछ क्रांतिकारी योजनाओं की गंगोत्री और उद्गम स्थली बना है।

श्री मोदी ने कहा कि 2022 तक देश के हर आदिवासी बहुल ब्लॉक तक एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने की शुरुआत भी झारखंड से ही हुई है। इसके अलावा झारखंड की धरती से ही ग्रामोदय से भारत उदय का सफल अभियान भी शुरू किया था और इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भी यहीं किया गया। आयुष्मान योजना जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, उसकी शुरुआत का गौरव झारखंड के खाते में है।
 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम जन्मभूमि विवाद को कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने लगातार लटकाए रखा, उसका भी अब शांतिपूर्ण ढंग से समाधान हो गया । उन्होंने कहा, "भगवान राम अयोध्या से जब निकले थे, तब तो राजकुमार राम थे और जब 14 साल के वनवास के बाद वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 14 साल भगवान राम ने आदिवासियों के बीच बिताए थे। ये संस्कार हैं आदिवासी भाई-बहनों के।"
 

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से हिंदुस्तान के हर कोने में जम्मू कश्मीर और आर्टिकल 370 की चर्चा चल रही थी। संविधान में 370 को अस्थाई लिखा था, लेकिन एक टोली उसे स्थाई बनाने में जुटी थी, कोई उसे हाथ लगाने को तैयार नहीं था। अब इसका भी समाधान हो गया है।  श्री मोदी ने कहा ,"देश की जनता ने मोदी को कठोर निर्णय लेने के लिए भेजा है। मैं राजनीति का हिसाब किताब नहीं करता हूं, मैं सिर्फ देशनीति को देखता हूं। इसलिए दशकों से लटका 370 खत्म हो सका ।"


खूंटी और जमशेदपुर की रैलियों में भारी संख्या में पहुंचे लोगों से प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड मतदान कर झारखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। 
 

खूंटी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister expresses grief over the mishap at the Visakhapatnam Steel Plant
June 08, 2026
PM announces ex-gratia from PMNRF

Prime Minister Shri Narendra Modi today expressed sadness over the mishap at the Visakhapatnam Steel Plant. The Prime Minister extended his condolences to those who have lost their loved ones and prayed that the injured recover at the earliest. He noted that the local authorities are providing all possible assistance to those affected.

Shri Modi announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister's National Relief Fund (PMNRF) would be given to the next of kin of each deceased. The Prime Minister added that the injured would be given Rs. 50,000.

The Prime Minister posted on X:

"Saddened by the mishap at the Visakhapatnam Steel Plant. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying that the injured recover at the earliest. The local authorities are providing all possible assistance to those affected.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi"