जब से आपने अपने प्रधानसेवक को दायित्व सौपा है, तभी से कर्नाटक के विकास के लिए अनेक काम केंद्र सरकार कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी
कलबुर्गी के साथ-साथ पूरे कर्नाटक की स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने का भी प्रयास किया जा रहा है: पीएम मोदी
सामान्य मानवी का जीवन आसान हो, उनको व्यवस्था से जूझना ना पड़े इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है: प्रधानमंत्री

केंद्र की एनडीए सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर चल रही है। देश के किसानों और मजदूरों के लिए पिछले दो हफ्ते में दो बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। कल ही देश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए नियमित पेंशन की ‘प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना’ लागू की गई। मजदूरों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित 3,000 रुपये पेंशन तय किया गया है। यह पैसा उनके बुढ़ापे में काम आएगा।

“केंद्र की एनडीए सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर चल रही है। देश के किसानों और मजदूरों के लिए पिछले दो हफ्ते में दो बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। कल ही देश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए नियमित पेंशन की ‘प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना’ लागू की गई। मजदूरों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित 3,000 रुपये पेंशन तय किया गया है। यह पैसा उनके बुढ़ापे में काम आएगा।”  

बुधवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज लगभग 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। भारत पेट्रोलियम के रायपुर डिपो को विस्तार देने के लिए उसे कलबुर्गी में स्थापित किया जा रहा है। पेट्रोलियम आवश्यकताओं के लिए रायपुर डिपो छोटा पड़ गया था। पहले सिर्फ ढाई एकड़ में जो डिपो फैला था, उसे अब 56 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनाया जा रहा है। कलबुर्गी के साथ-साथ पूरे कर्नाटक की स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। श्री मोदी ने कहा, ‘’जबसे आपने अपने प्रधानसेवक को दायित्व सौंपा है, तभी से केंद्र सरकार कर्नाटक के विकास के लिए काम कर रही है। आप सभी इस बात के साक्षी रहे हैं कि कांग्रेस ने कलबुर्गी और कर्नाटक के विकास से जुड़ी जिन परियोजनाओं को बरसों तक लटकाया था, उनको हमारी सरकार ने पूरा किया। बीदर-कलबुर्गी रेलवे लाइन को हमारी ही सरकार ने पूरा किया। यहां के पार्कों की सुंदरता को निखारने के लिए केंद्र सरकार सैकड़ों करोड़ रुपये की मदद दे रही है।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हेल्थ से जुड़ी दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हुबली के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के रूप में राज्य को बहुत बड़ी सौगात मिली है। आज ही राजाजी नगर में बने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया गया है। इस तरह के देश में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज हैं, जिसमें से एक कर्नाटक में भी खुल गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि आयुष्मान योजना की वजह से देश में औसतन 10 हजार से ज्यादा मरीजों का रोजाना मुफ्त इलाज हो रहा है। अभी तक 14 लाख गरीब भाइयों, बहनों, बच्चों का इलाज हो चुका है। देश के तीन करोड़ से अधिक टैक्स पेयर्स को सीधी राहत दी गई है। भारत के इतिहास में पहली बार 5 लाख तक की इनकम को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया गया

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अपने बजट में घुमंतू समुदाय के लिए एक वेलफेयर बोर्ड बनाने का फैसला लिया। बंजारा समाज भी इसके अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि घुमंतू समाज के लिए पहली बार देश में अलग बोर्ड बनाने का काम इसी सरकार ने किया है। श्री मोदी ने कहा कि ऐसे किसानों को जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना तय है। सरकार सीधे किसानों के खाते में हर साल 75,000 करोड़ रुपये जमा करने जा रही है। इससे गांव की इकोनॉमी दौड़ने लगेगी। कर्नाटक के लगभग 71 लाख किसानों को भी यह लाभ मिलना तय है। योजना की पहली किस्त देश के करोड़ों किसानों को मिल गई। लेकिन, कर्नाटक के किसी भी किसान को यह लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि यहां की सरकार ने अभी तक किसानों की लिस्ट केंद्र को नहीं भेजी है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, प्रति क्विंटल गन्ने पर 14 रुपये की अतिरिक्त मदद सीधे किसानों के खाते में दी जा रही है।

पीएम मोदी ने जन धन योजना और ‘आधार’ के जरिए सरकारी कामकाज में आई पारदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि अब केंद्र जितने पैसे भेजती है, पूरा पैसा गरीब के खाते में जाता है। पहले की सरकारों ने जो व्यवस्था बनाई थी, उसमें 8 करोड़ लाभार्थी ऐसे लोग थे, जो सिर्फ कागजों में थे। अब व्यवस्था में पारदर्शिता आ चुकी है।  

 श्री मोदी ने कहा कि दुनिया भारत का जो दमखम देख रही है, वो सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों का है। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पूर्णता के साथ काम करती है। सारा काम पूर्ण कर के आती है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act

Media Coverage

'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 अगस्त 2026
August 18, 2026

PM Modi’s 12 Years of Structural Power: Manufacturing, FTAs, Airports & Uncompromising Security