ये हिन्दुत्व के ज्ञानी से मैं पूछना चाहता हूं – जब सरदार पटेल जी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था तब देश के पहले प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के संबंध में क्या रूख अपनाया था ये पूरा देश जानता है: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस एक झूठ की यूनिवर्सिटी बन गई है: पीएम मोदी
कांग्रेस के लोग मान के चलते हैं कि राजनीति में कुछ करने की जरूरत नहीं है, विकास तो बेकार की बाते हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दुनियाभर में टूरिज्म सबसे बड़ा बिजनेस है और इस क्षेत्र में भारत तेज गति से विकास कर रहा है। सोमवार को जोधपुर की चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा, ‘टूरिज्म एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कम से कम पूंजी से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलता है। जोधपुर के लोगों को टूरिज्म समझाने की जरूरत नहीं है। जब टूरिज्म बढ़ने लगता है...टूरिस्ट आता है तो चना-मुरमुरे वाला भी कमाता है, बिस्कुट बेचने वाला भी कमाता है। खिलौने बेचने वाला भी कमाता है। गुलदस्ता- फूल-फ्लावर बेचने वाला भी कमाता है। टैक्सी वाला भी कमाएगा, ऑटो वाला भी कमाएगा। छोटे-मोटे गेस्ट हाऊस वाला, होटल वाला भी कमाएगा। चाय वाला भी कमाएगा।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान देश में टूरिज्म का विकास 4-5 परसेंट से ऊपर नहीं जाता था। लेकिन आज यह गर्व के साथ बताया जा सकता है कि भारत में टूरिज्म का ग्रोथ 10-15 परसेंट पर पहुंच चुका है। यानि यह 3 गुना 4 गुना हो गया है, जिसका राजस्थान को बहुत लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भारत में एक करोड़ पर्यटक आए थे। दुनियाभर में भारत का आकर्षण बढ़ रहा है और शादी-विवाह के लिए भारत डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। दुनिया ने हिंदुस्तान की ताकत को माना है। उन्होंने कहा कि भारत में टूरिज्म को बढ़ावा देने में पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत का बहुत बड़ा योगदान रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान का समाज प्रकृति और पर्यावरण के लिए जीने वाला जीवंत समाज है। उन्होंने कहा, ‘आपने देखा होगा कि पिछले दिनों पर्यावरण को लेकर हमारे देश को यूनाइटेड नेशन्स ने बहुत बड़ा सम्मान दिया-‘चैंपियन ऑफ अर्थ’। लोग कहते हैं देखिये, मोदीजी आपका सम्मान हो गया।... दुनिया को पता नहीं है कि मेरी इस राजस्थान की धरती पर विश्नोई समाज, जब दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग का ‘ग’ मालूम नहीं था, जब दुनिया को पर्यावरण क्या होता है उसका ‘प’ मालूम नहीं था, तब सदियों से विश्नोई समाज ने पर्यावरण के लिये बलिदान दिये। आज भारत को चैंपियन ऑफ द अर्थ का जो सम्मान मिला उसके मूल में पर्यावरण की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले विश्नोई समाज जैसे, देश के कोने कोने में लोग हैं, जिसके कारण ये संभव हुआ है। पर्यावरण की रक्षा के लिए जीवन को बलि चढ़ाने वाले उस समाज के हर व्यक्ति को मैं प्रणाम करता हूं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व ग्लोबल वार्मिंग से परेशान है। ऐसे में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए राजस्थान की धरती आगे आई है। राजस्थान 6 बड़े सोलर पार्क का नेतृत्व कर रहा है। राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने अपने कार्यकाल में सोलर एनर्जी का उत्पादन दोगुना कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी को हिंदुत्व का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सोमनाथ मंदिर का पुनरुद्धार करने की कोशिशों को रोका, जिन्होंने प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने का घोर विरोध किया, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र है, वो कह रहे हैं कि मोदी को हिंदुत्व का ज्ञान नहीं है ! श्री मोदी ने हिंदुस्तान और हिंदुत्व की हजारों साल पुरानी परंपरा को याद किया और कहा, हजारों साल पुरानी ये संस्कृति है, ये परंपरा है। ऋषियों-मुनियों की तपस्या से निकला हुआ ये ज्ञान का भंडार है। हर युग में, हर कसौटी पर खरा उतरा हुआ ये हिंदुत्व एक विपुल विरासत है। ये हिंदुत्व, हिंदू का ज्ञान इतना अगाध है, इतना विशाल है, इतना चिर पुरातन है, इतना चिंरजीव है, ये हिमालय से भी ऊंचा हैं, समंदर से भी गहरा है। ऋषि-मुनियों ने कभी ये दावा नहीं किया कि उनको हिंदुत्व और हिंदू का पूरा ज्ञान है। ये इतना विशाल है कि कोटि-कोटि जन्मों के बाद भी इस ज्ञान को समेटना इंसान के बस की बात नहीं है।... मोदी ने तो कभी दावा नहीं किया, हम तो सामान्य परिवार से आए हैं... लेकिन हम इस बात का दावा कर सकते हैं कि सवा सौ करोड़ देशवासी ज्ञान का भंडार है, वही मेरा रिमोट कंट्रोल है, वही मुझे चलाता है, इसलिये मैं सही रास्ते पर चलता हूं।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता गांधी जी का सपना था और इसके बिना टूरिज्म का विकास संभव नहीं था। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने स्वच्छता पर जोर दिया, लोग हैरान हो गए कि एक ऐसा प्रधानमंत्री आया जो लाल किले से टॉयलेट बनाने की बात कर रहा है।...माथा शर्म से झुक जाता है, जब मेरी किसी मां को खुले में शौच के लिये जाने पड़ता है।...उसके शरीर पर कितनी तकलीफ होती होगी।’ श्री मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में देशभर में 9 करोड़ शौचालय बनाकर माता-बहनों को इस परेशानी से मुक्त कराया गया है। इनमें से 80 लाख शौचालय राजस्थान में बने हैं। इससे टूरिज्म भी बढ़ा है और लाखों लोगों को रोजगार मिला है।

श्री मोदी ने कृषि क्षेत्र में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की। इसके साथ ही यूरिया पर नीम कोटिंग कर उसकी कालाबाजारी बंद कराई गई।

प्रधानमंत्री ने बैंकों से लोन लेकर दिवालिया होने वालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘देश आजाद होने के बाद देश में जितना पैसा बैंकों के द्वारा लोगों को दिया गया, उससे ज्यादा 2006 से 2014 के आठ सालों में दिया गया।...वो बैंकों का पैसा लेकर बैठ गए। हमने पाई-पाई वापस लेने का कानून बनाया। जो खुद को करोड़पति मानते थे, उनको रोड पति बना दिया।... इसलिए हमने कठोर कानून बनाया...उसका परिणाम है कि 3 लाख करोड़ अब तक वापस देने को मजबूर हुए हैं, कानून बनाने की खबर मात्र से।.... हमने कानून बनाया है कि अगर ऐसी बेईमानी करोगे तो आपकी कंपनी की मालिक खुद बैंक हो जाएगी, बैंक किसी और को दे देगी। आप करोड़पति से रोड पति हो जाओगे।... दिवालिया कानून ऐसा कठोर बनाया है।’ 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's crude supply secure, LPG production increased: Hardeep Puri

Media Coverage

India's crude supply secure, LPG production increased: Hardeep Puri
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 13 मार्च 2026
March 13, 2026

Resilient India Under PM Modi: Diplomatic Mastery, Youth Power, and Unstoppable Progress