नए भारत के निर्माण का नेतृत्व आज के नौजवान कर रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा दिया है, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए लंबे समय से भारत जो प्रयास कर रहा था, ये उसकी बहुत बड़ी सफलता है: पीएम मोदी
देश की सुरक्षा को लेकर हमारी नीति और रीति साफ है, देश को जहां से भी खतरा होगा, वहां पर घुसकर मारेंगे, अगर वो गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे, ये होती है दमदार सरकार: प्रधानमंत्री

“गुलाबी नगरी का माहौल हमेशा देश का माहौल बताता है। देश का माहौल क्या है, जब मैं मंच पर आया, आप सबने जिस प्रकार से रोशनी की, ऐसा लग रहा था कि यह चुनाव सभा है या विजय सभा है! मां भारती के लिए यही भक्ति, यही जुनून तो इस वीर धरा का अद्भुत बनाता है। आज मैं आपके बीच नए भारत के नए सपनों को पूरा करने के लिए आदेश मांगने आया हूं, आशीर्वाद मांगने आया हूं। बीते 5 वर्ष में दुनिया में भारत के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाने में इस चौकीदार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरी निष्ठा से काम किया।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के जयपुर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। केंद्र सरकार के विकास कार्यों का लेखाजोखा जनता के सामने रखते हुए उन्होंने कहा, “अबकी बार आपके वोट से विकास का हाइवे बनाने का अवसर है। 2014 में दिए आपके वोट से डेढ़ करोड़ से ज्यादा परिवारों को अपना पक्का घर मिला। अबकी बार आपके वोट से देश के हर परिवार को अपना पक्का घर मिलेगा। यह हमारा सपना है। आपका वोट मोदी के खाते में जाएगा और हर बेघर का आशीर्वाद आपके खाते में आएगा। 2014 में दिए आपके वोट से 7 करोड़ से अधिक गरीब बहनों को रसोईगैस का कनेक्शन मिला। अबकी बार आपके वोट से हिन्दुस्तान के सभी घरों में गैस का कनेक्शन पहुंचेगा।”

 

आतंकवाद के खिलाफ भाजपा और सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अभी-अभी अमेरिका से, न्यूयॉर्क से मीडिया रिपोर्ट्स आ रही है कि आज यूएन ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगा दिया है। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित करने पर आखिरकार विश्व में सहमति बनी, यह संतोष की बात है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भारत जो प्रयास कर रहा था, यह उसकी बहुत बड़ी सफलता है। आज देश ने देखा कि यूनाइटेड नेशन में क्या हुआ। कैसे देश के 130 करोड़ लोगों की आवाज संयुक्त राष्ट्र में दहाड़ रही है! यह है नया भारत। यह है इस नए भारत की ललकार। आज भारत की बात पूरी दुनिया में सुनी जाती है।”

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi