कांग्रेस हमेशा देश के लोगों को टेकेन फॉर ग्रांटेड लेती है, वहीं एनडीए की सरकार सामान्य व्यक्ति की आवश्यकताओं को समझती है, उनका जीवन आसान बनाने के लिए काम कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस ने कह दिया है कि 1984 में सिख दंगा - हुआ तो हुआ, कांग्रेस के लिए जो हुआ वो हो चुका होगा, लेकिन इस चौकीदार के रहते इंसाफ तो पूरा होगा: पीएम मोदी
सरकार में आते ही हमने धूल फांक रही फाइल को बाहर निकाला, मुझे संतोष है कि जिनको बचाने के लिए नामदारों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, उनको जेल पहुंचा दिया है: प्रधानमंत्री

“गुरुओं और पीरों की इस पावन धरती को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। बीते पांच वर्ष में आपके सहयोग से केंद्र की एनडीए सरकार ने देश को शक्तिशाली बनाने, देश को समृद्ध बनाने, गरीबी कम करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है। बीते 5 साल में ऐसे-ऐसे फैसले लिए गए हैं, जो पहले कभी कोई सोच भी नहीं सकता था। यही कारण है कि आज देश कह रहा है- फिर एक बार...मोदी सरकार”

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के होशियारपुर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। पीएम मोदी ने कहा, “हमारी बहुत बड़ी शक्ति है हमारे गुरुओं का ज्ञान, हमारी आस्था, हमारा अध्यात्म। इसके प्रचार-प्रसार के लिए भी हमने निरंतर प्रयास किया है। गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। अब फिर गुरु नानक देव जी की 550 वीं जन्म जयंती पूरे विश्व में मनाई जा रही है। संत रविदास जी की इस तपोस्थली में हमारी सरकार ने अनेक तरह की सुविधाएं विकसित कीं। अब बनारस में भी संत रविदास जी की जन्मस्थली पर अनेक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।”

केंद्र सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वन रैंक वन पेंशन, करतारपुर साहेब कॉरिडोर और आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जैसे मुद्दों की चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज देश में सुरक्षा का एक नया विश्वास पैदा हुआ है। देश जानता है कि हमारा खून बहाने वाले अब सीमा के उस पार भी बच नहीं पाएंगे। अब हमारे सपूत, आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे। 70 साल से भारत के हक का पानी पाकिस्तान जाता रहा। हमारे किसान पानी के बिना परेशान रहे। आपके इस चौकीदार ने भारत के हक के एक-एक बूंद पानी को रोकने का फैसला किया है। एक बूंद भी पानी जो हिन्दुस्तान के हक का है, उसे मैं पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा। उसे हिन्दुस्तान और पंजाब के किसानों के खेत में पहुंचाऊंगा।”

पीएम मोदी ने कहा, “सरकार में आते ही हमने 84 के दंगों की फाइलों को निकाला। आरोपियों को जेल पहुंचाया गया। 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार आएगी तो किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को मिलेगा। पंजाब से अनेक युवा साथी विदेश जाते हैं। उन्हें पासपोर्ट के लिए भटकना न पड़े, इसका ध्यान भी हमारी सरकार ने रखा है। 2014 से पहले हमारे देश में सिर्फ 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र थे। हमने 400 से ज्यादा पासपोर्ट सेवा केंद्र बना दिए।”

श्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार ने गरीबों को अपना पक्का घर, गैस कनेक्शन, शौचालय की व्यवस्था दी। उनके लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था भी एनडीए सरकार ने की। देश सुरक्षित रहे, गुरुओं का मान बढ़े, देशवासियों का सम्मान बढ़े, इसके लिए दिल्ली में मजबूत सरकार बनाना जरूरी है।”



 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Green energy boost as renewables account for 20% generation in July

Media Coverage

Green energy boost as renewables account for 20% generation in July
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam emphasising on positive thoughts and constructive habits
August 31, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi today shared Sanskrit Subhashitam emphasising the importance of cultivating positive thoughts and constructive habits. It reminds us that sustained focus and repeated practice shape the tendencies of the mind and, ultimately, influence our actions and conduct:

“यद् यदेव प्रसक्तं हि वितर्कयति मानवः।

अभ्यासात् तेन तेनास्य नतिर्भवति चेतसः।। “

The Prime Minister posted on X:

यद् यदेव प्रसक्तं हि वितर्कयति मानवः।

अभ्यासात् तेन तेनास्य नतिर्भवति चेतसः।।