भारत में सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही, मसूद अजहर पर हुए फैसले पर वो खुशी मनाने के बजाय, कांग्रेस अपना मजाक उड़वाने में लग गई है: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस का पंजा हमेशा मलाई के चक्कर में रहता है, जहां मलाई नहीं, वहां कांग्रेस कभी गई नहीं: पीएम मोदी
देश को सही दिशा देने के लिए, देश के तेज गति से विकास के लिए मजबूत सरकार बहुत जरूरी होती है: प्रधानमंत्री

“आज जब हम सभी यहां एकत्र हुए हैं, तो उसी समय देश के पूर्वी और दक्षिणी तटीय इलाकों में रहने वाले हमारे लाखों परिवार एक भीषण चक्रवात का मुकाबला कर रहे हैं। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सरकारों के साथ केंद्र सरकार लगातार संपर्क में है। अब से कुछ देर पहले ही मैंने अफसरों से ताजा अपडेट लिया है। हालात से निपटने के लिए कल भी मैंने चुनाव की अपनी आपाधापी के बीच विस्तार से एक समीक्षा बैठक की। हम कल संबंधित राज्य सरकारों को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एडवांस में रिलीज कर चुके हैं। एनडीआरएफ, भारतीय नौसेना, थलसेना और भारतीय कोस्ट गार्ड पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटे हैं। मैं चक्रवात से प्रभावित राज्यों और वहां के लोगों को भरोसा देना चाहता हूं कि सरकार संकट के समय उनके साथ खड़ी है। बड़ी से बड़ी मुश्किल में हम सभी भारतीयों का एकजुट होकर मुकाबला करना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की ही पहचान है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के करौली में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए फोनी चक्रवात से राहत और बचाव के लिए सरकार द्वारा बरती जा रही मुस्तैदी की चर्चा की। पीएम मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के करौली, सीकर और बीकानेर में जनसभाओं को संबोधित किया। आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के कठोर कदमों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पांच वर्ष पहले राजस्थान और देश ने एक भरोसे के साथ अपने इस सेवक को काम करने का अवसर दिया था। राष्ट्रवाद से ओतप्रोत इस माटी के एक-एक जन ने यह सोचकर सभी सीटें भाजपा को दी थी कि देश की धाक दुनिया में हो। आज पूरी दुनिया भारत की आवाज सुन रही है कि नहीं? अभी दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन, आतंकवादियों के सरगना मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का यह आका बरसों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था। राजस्थान की अनेक वीर माताओं ने अपने वीर बेटे खोए,  राजस्थान के अनेक सपूत शहीद हुए। लेकिन, अब इस आतंकी का पाकिस्तान में मौज करना मुश्किल हो गया है।”

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब आतंकवादियों के सरगना, उनके मंसूबों पर यह तीसरी बड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइक हुई है। आप मुझे बताइए, पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई कि नहीं? हमने यह साबित किया है कि जम्मू-कश्मीर के दो या तीन जिलों को छोड़कर आतंकी अब अपनी मनमर्जी से सेना और नागरिकों पर कोई हमला नहीं कर सकते। हमने आतंक के विरुद्ध अपने संकल्प को सिद्ध करके दिखाया है।”

 

राजस्थान को पानी की समस्या से निजात दिलाने का संकल्प लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस क्षेत्र की पानी की समस्या से मैं भली-भांति परिचित हूं। इस चुनौती को दूर करने के लिए मैंने तय किया है और भाजपा के संकल्प पत्र में घोषित भी किया है कि अब हम पानी के लिए एक अलग जलशक्ति मंत्रालय बनाएंगे। इस क्षेत्र में ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट का काम भी आगे बढ़ाया जाएगा।”   

सीकर की सभा में पीएम मोदी ने कहा, “हमने वन रैंक वन पेंशन के लिए 35000 करोड़ रुपये दिए। यूपीए सरकार ने इसके लिए सिर्फ 500 करोड़ रुपये तय किए थे। वर्षों से हमारे सैनिक देश में शहीदों की याद में एक नेशनल वॉर मेमोरियल की मांग कर रहे थे। आजादी के सात दशक बाद नेशनल वॉर मेमोरियल बनाने का सौभाग्य इस चौकीदार को मिला।”

उपस्थित जनसागर से भारी मतदान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “आपने कमल को वोट दिया और कमल ने कमाल कर दिया। आपके वोट की ताकत है कि आज दुनिया में भारत की गूंज सुनाई दे रही है। मुझे विश्वास है कि एक बार फिर राजस्थान 2014 का रिकॉर्ड दोहराएगा और जीत का मार्जिन भी बढ़ाएगा।”  

पीएम मोदी ने कहा, “एनडीए की सरकार ने बीते पांच वर्षों में महंगाई को नियंत्रित रखा है। यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने टैक्स कम करने के साथ-साथ विकास की गति को दोगुना किया है। जो कर्मचारी, व्यापारी इनकम टैक्स भरते हैं, उनको बहुत बड़ी राहत सरकार ने दी है। पांच लाख रुपये तक की कर-योग्य आय को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया गया है। हमारे युवा साथी सक्षम हों, साइंस और टेक्नोलॉजी में वो आगे बढ़ें, स्टार्ट-अप की दुनिया में भारत का नाम रोशन करें, इसके लिए बहुत बड़ा अभियान हमने चलाया है।”   

बीकानेर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “इस 6 मई को बीकानेर अपनी स्थापना का 532वां वर्ष मनाने जा रहा है। सभी बीकानेरवासियों को इस शुभ पर्व के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।”

 

 

हिंडौन का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

सीकर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch

Media Coverage

‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 13 अगस्त 2026
August 13, 2026

Aatmanirbhar in Motion: Solar Homes, Made-in-India Containers, Record Exports & a Rising Global Footprint Under the Leadership of PM Modi