ये चुनाव तय करेगा कि राष्ट्रवाद को जीवन मानने वाले देश चलाएंगे या फिर राष्ट्रद्रोह को सही ठहराने वाले: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस हमारे देश के सशस्त्र बालों का सम्मान नहीं करती है: पीएम मोदी
बीते 5 वर्ष, हम आवश्यकताओं को पूरा करने की तरफ बढ़े, अब आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए आगे बढ़ना है: प्रधानमंत्री

“बीते पांच वर्षों में आप सभी के सहयोग से, आपके आशीर्वाद से मैं सामान्य मानवी की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़े कदम उठा पाया। हम गरीबों के लिए पहले की सरकार के मुकाबले छह गुना ज्यादा घर बना पाए। ये आपके आशीर्वाद के कारण संभव हुआ है। हम गरीब बहनों के किचन तक मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन पहुंचाने का काम भी कर पाए, तो उसका यश आपको जाता है। हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम भी आपके आशीर्वाद से ही कर पाया हूं। आजादी के सात दशक के बाद शौचालय की सुविधा दे पाया हूं, तो वह भी आपके सहयोग से संभव हुआ है। देशभर के युवा साथियों को स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी के करीब 7 लाख करोड़ रुपये ऋण दे पाया, वो भी आपके आशीर्वाद से दे पाया।” 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के आणंद में एक चुनावी जनसभा के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए ये बातें कहीं। पीएम मोदी ने कहा, “पांच वर्ष पहले आपने एक वोट से दिल्ली की सल्तनत को बदल दिया और वहां एक चौकीदार को बिठा दिया। आपके सहयोग से हमने वहां जाकर सरकार की पूरी सोच बदल डाली है। मैं आपको वादा करने आया हूं कि मैं सरदार साहब के सारे सपने पूरे करने के लिए अपने-आप को खपा दूंगा। दिल्ली से चलने वाली सरकार को हम दिल्ली से बाहर ले गए। सरकार को हम हिन्दुस्तान के हर कोने में ले गए। हमने सरकारी योजनाओं को सरकार के दफ्तर से निकालकर जनभागीदारी और जनांदोलन से जोड़ दिया। बीते 5 वर्ष हम आवश्यकताओं को पूरा करने की ओर बढ़े, अब हमें आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना है।”  

 

 

 

 

 

 

 

 

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आणंद को ‘श्वेत क्रांति’ की जन्मभूमि और आणंद के लोगों को श्वेत क्रांति के नायक और नायिकाएं बताया। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi