इस बार महायुति, महाराष्ट्र से महामिलावट को पूरी तरह साफ करने जा रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस का ढकोसला पत्र पाकिस्तान की साजिशों का योजना पत्र है, कांग्रेस का ढकोसला पत्र देश के वीर जवानों के मनोबल को तोड़ने का षडयंत्र है, कांग्रेस का ढकोसला पत्र भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे लगाने वालों का साजिश पत्र है: पीएम मोदी
कांग्रेस के नामदार जगह-जगह कहते फिर रहे हैं कि - मोदी जैसे तो हम अमीरों के यहां चौकीदारी करते हैं, कांग्रेस के एक रागदरबारी मुझे शौचालय का चौकीदार बोल रहे हैं: प्रधानमंत्री

“यह ऐसा चुनाव है जो देश की जनता लड़ रही है। यह ऐसा चुनाव है जिसमें देश के दुश्मनों के प्रति नरमी बरतने वालों को जनता ने सबक सिखाने की ठान ली है। ऐसा लग रहा है, जैसे एक रैली दूसरी रैली का रिकॉर्ड तोड़ रही है। महाराष्ट्र के मन में क्या है, देश के मन में क्या है- ये बातें आपके जोश में दिख रही हैं। पिछली बार जब यहां आया था, तो कहा था कि आपके प्यार को ब्याज समेत लौटाऊंगा। आज आपके बीच हिसाब देने आया हूं। सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी, भंडारा, गोंदिया और महाराष्ट्र की जनता के लिए मैं बिना रुके, बिना थके निरंतर काम कर पाया। अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए। गरीब के घर में टॉयलेट बनाने से लेकर अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मार गिराने तक, जल हो, थल हो, नभ हो- पांच साल लगातार काम में लगा रहा। यह आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण संभव हो पाया।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये उद्गार महाराष्ट्र के गोंदिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। गांव-गरीब, किसान-मजदूर समेत समाज के सभी वर्गों के लिए किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों के सहयोग से ही विकास का नया हाइवे बनेगा। देश के लोगों के भरोसे से ही भारत की दुनिया में एक नई पहचान बनी। अब महाशक्तियों के साथ कदमताल करने का काम भी जनता-जनार्दन के सहयोग से ही होने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्रवासियों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज वे हिन्दुस्तान के पूर्वी छोड़ अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम करने के बाद महाराष्ट्र आए हैं। चुनाव प्रचार वर्ष 2014 में भी किया था, अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी प्रचार किया था, लेकिन ऐसी लहर पहले कभी नहीं देखी।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार की नीति और नीयत दोनों आपके सामने खुली किताब की तरह है। ‘सबका साथ सबका विकास’ हमारा प्रण है, और सबको सम्मान हमारी प्रतिबद्धता है। इसी सोच के साथ हमने पांच साल तक काम किया है। यही कारण है कि हमने दलित, आदिवासी, वंचित, पीड़ित, शोषित सभी वर्गों के लिए काम किया है।“ श्री मोदी ने जनसभा के दौरान मां मांडो देवी और नागरा के भोले शिव का स्मरण करते हुए गोंदिया और आसपास के इलाकों को वीरों की भूमि बताया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba

Media Coverage

Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 जून 2026
June 17, 2026

PM Narendra Modi's Dual Legacy: Commanding Global Respect While Delivering Health Miracles, Rail Revolution & Digital Leadership