कांग्रेस हो या फिर सपा-बसपा, इन लोगों के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है, इनका एक ही एजेंडा है - मोदी हटाओ: प्रधानमंत्री मोदी
हम कह रहे हैं कि आतंकवाद और नक्सलवाद को मिटाना ज़रूरी है, कांग्रेस कहती है कि जम्मू कश्मीर से सेना को हटाना चाहिए, हम कह रहे हैं कि हमारे सैनिकों को खुली छूट मिलनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस कहती है कि देश के वीर जवानों को लाचार कर देना चाहिए: पीएम मोदी
सपा-बसपा के सिर्फ झंडे अलग रहे हैं, नीयत एक जैसी ही है, सरकारें बदलती थीं, गुंडे और कब्ज़ा गिरोह भी बदलते थे, बुआ के समय हुआ भ्रष्टाचार और बबुआ के शासन में दलितों पर अत्याचार तो सबने देखा ही है: प्रधानमंत्री

“आपका आशीर्वाद हमें और हमारे साथियों को ऊर्जा देता रहा है। उत्तर प्रदेश के उन सभी मतदाताओं का आभार, जिन्होंने पहले दो चरणों में बड़ी संख्या में वोट डाला। मुझे विश्वास है कि 23 अप्रैल को आप पहले मतदान करेंगे और फिर जलपान करेंगे। पहली बार वोट डालने वाले मेरे युवा साथी इक्कीसवीं सदी का भाग्य निर्धारित करने वाले हैं। जो पहली बार वोट दे रहे हैं, वो 5 साल की सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि इक्कीसवीं सदी का हिन्दुस्तान कैसा हो, इसके लिए फैसला करने वाले हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने शनिवार को उत्तर प्रदेश के एटा और बरेली में जनसभाओं को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए एटा में पीएम मोदी ने कहा, “यह चुनाव देश का दम दिखाने वालों, एक दमदार देश बनाने वालों और देश को बांटने वालों, कमजोर सरकार बनाने का सपना देखने वालों के बीच में है। उत्तर प्रदेश को जात-पात में तोड़कर राजनीति चमकाने वाले ये भूल गए कि जब बात देश की सुरक्षा की आती है, तो समाज को बांटने वाली ताकतों को उत्तर प्रदेश मुंहतोड़ जवाब देता है। इसलिए, उत्तर प्रदेश के फैसले पर मुझे गर्व है। उत्तर प्रदेश ने ही मुझे सांसद और प्रधानमंत्री बनाया। एक बुलंद और मजबूत सरकार ही बुलंद और मजबूत भारत का सपना साकार कर सकती है।”

 

 

केंद्र सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। पीएम किसान योजना का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को हुआ है। करोड़ों किसानों को पहली और दूसरी किस्त का पैसा मिल गया है। आयुष्मान योजना का भी बहुत बड़ा लाभ यहां के गरीब परिवारों को हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री की अगुआई में अब यहां गरीबों के लिए घर बनाने की गति तेज हुई है। घर भी ऐसे बन रहे हैं, जिनमें बिजली का कनेक्शन है, दुधिया बल्ब है, उज्ज्वला का गैस कनेक्शन है, शौचालय है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 5 साल में डेढ़ करोड़ से अधिक घर बनवाए गए हैं। वर्ष 2022 जब भारत की आजादी के 75 साल होंगे, तो हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो- इस संकल्प पर वे काम कर रहे हैं।

बरेली में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “वर्ष 2014 और 2017 में जाति और पंथ की सारी सीमाएं टूट गई थीं। यह इलाका नाथ संतों की कर्मभूमि रहा है। नाथ संतों का तो जात-पात के विरुद्ध एक स्पष्ट आग्रह था। समाज के सभी लोगों को बराबरी का हक मिले, सभी को सम्मान मिले, समाज मजबूत हो- ये रास्ता नाथ संतों ने दिखाया। यही काम भाजपा की सरकार ने किया है, यही चौकीदार ने किया है। ‘सबका साथ सबका विकास’ हमारा आग्रह भी है और हमारा आचरण भी है।” 

eet" data-lang="en">

2014 में आप ने दिल्ली में एक मज़बूत सरकार के लिए भरपूर समर्थन दिया था।

आपने इस प्रधानसेवक के इरादों पर भरोसा किया और परिणाम आपके सामने है।

आपके आशीर्वाद से आज देश की प्रगति की गति तेज हो गई है: PM @narendramodi

— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 20, 2019

बरेली का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total

Media Coverage

Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles the passing of His Majesty King Harald V of Norway
August 28, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi condoled the passing of His Majesty King Harald V of the Kingdom of Norway. Recalling his meeting with His Majesty during his visit to Norway earlier this year, Shri Modi remembered his warmth and profound sense of service to the people and nation of Norway.

The Prime Minister posted on X;

“Deeply saddened by the passing of His Majesty King Harald V of the Kingdom of Norway.

I fondly recall meeting His Majesty during my visit to Norway earlier this year and was deeply touched by his warmth and profound sense of service to his nation.

My heartfelt condolences to the Royal Family and the people of Norway.