आज हरियाणा बेटियों की रक्षा, सुरक्षा और शिक्षा के लिए एक प्रेरणा का स्थान बन गया है: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया: पीएम मोदी
भाजपा की एनडीए की सरकार को एक और सौभाग्य मिला है, हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के एलेनाबाद (सिरसा) और रेवाड़ी में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और केंद्र की भाजपा सरकार एवं हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रदेश में एक बार पुनः भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति के कारण लोक सभा चुनाव में उसका सफाया देश ने किया है और अब हरियाणा में कांग्रेस की ऐतिहासिक पराजय तय है। इस बार हरियाणा बीते 5 वर्ष के विकास पर विश्वास व्यक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए, लोगों को बांटना, उनका फायदा उठाना, कांग्रेस और उसके जैसे दलों की पुरानी आदत रही है। इन लोगों ने हरियाणा के साथ भी यही किया। कांग्रेस ने हरियाणा को अपना चारागाह बना दिया था। यहां की जमीन, यहां की कमाई को कांग्रेस ने जमकर लूटा। ये सच्चाई अब हरियाणा की जनता जान चुकी है। इस बार हरियाणा आने वाले 5 वर्षों के लिए स्थिर और पारदर्शी सरकार को फिर अवसर दे रहा है इस बार हरियाणा बेहतर कनेकिटिविटी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, किए जा रहे कार्यों पर पुरस्कार दे रहा है। इस बार हरियाणा बेटियों और बहनों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के फैसलों के पक्ष में निर्णय दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी द्वेष के, सबके लिए और सबके सहयोग से हरियाणा में विकास हुआ है। यहां से तो अधिकतर प्रतिनिधि विरोधी दलों के थे। फिर भी भाजपा सरकार ने विकास के काम में पक्षपात नहीं किया, क्योंकि ये हमारा ना तो स्वभाव है और ना ही संस्कार हैं। एक नूर ते सब जग उपजया, कौन भले को मंदे ! हम गुरु के इस अमर संदेश को मानने वाले लोग हैं। बीते 5 वर्ष में हरियाणा के लिए हर क्षेत्र में प्रशंसनीय काम यहां की सरकार ने किए हैं। वे सिर्फ अतीत पर चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा वर्तमान और भविष्य पर। उनको सिर्फ विरासत का सहारा है, हमारे पास विकास की, जनविश्वास की पूंजी है

श्री मोदी ने कहा कि पांच वर्ष पहले तक हरियाणा में ज़मीन घोटाले की खबरें हर दिन अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थीं। भर्ती घोटालों को लेकर गिरफ्तारियों और विरोध प्रदर्शनों की खबरें आम थीं। हरियाणा की जनता परेशान होती थी और यहां के कांग्रेस के नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में बिजी रहते थे। किस गुट की कितनी पहुंच है, इसी का शक्ति प्रदर्शन होता रहता था। आज हरियाणा की चर्चा कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव के लिए होती है। आज हरियाणा की चर्चा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में प्रशंसनीय काम के लिए होती है। आज हरियाणा की चर्चा यहां के बेटे-बेटियों की प्रतिभा और हर मंच पर उनके प्रदर्शन के लिए होती है। आज हरियाणा की चर्चा, स्वच्छता के लिए होती है, कैरोसीन मुक्त घरों के लिए होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति का भुगतान हरियाणा के किसान ने भी किया है। हमारे हक का पानी हमारे काम आ सके, इसके लिए 70 सालों में कोई सार्थक कदम ही नहीं उठाया गया। हमारी नदियों से हमारे हिस्से का पानी बहकर पाकिस्तान चला जाता रहा और सरकारें देखती रहीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हमारे हक का पानी अब हमारे ही काम आयेगा। हरियाणा में सिंचाई की सुविधा में व्यापक सुधार हुआ है। लेकिन आने वाले 5 वर्षों में हम हरियाणा को, भारत को, सूखा मुक्त, जल युक्त, बनाने के लिए निकल चुके हैं। भाजपा की सरकार खेती और किसानी से जुड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हम निकले हैं। इसके लिए एक साथ कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। हर स्तर पर भाजपा की सरकार किसानों के हित में कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने इस क्षेत्र में सिर्फ एक ही काम किया है। पहले यहां के किसानों के वोट लिए और फिर उनके खेतों को औने-पौने दाम पर अपनों के नाम कर दिया। मनोहर लाल जी अगुवाई में भाजपा सरकार ने जमीन की इस बंदरबांट को भी बंद कर दिया और जो इसमें शामिल थे उन पर शिकंजा भी कस दिया। हरियाणा की भाजपा सरकार ने एक और बड़ी बंदरबांट पर लगाम लगाई है। आप सभी तो गवाह रहे हैं।। पहले गरीबों के हक के राशन के राशन को कैसे लूटा जाता था। स्टॉक खत्म का बोर्ड लगाकर वही अनाज पास के बाजार में, पड़ोस की दुकान में बिकता था लेकिन मनोहर सरकार ने हरियाणा की 9 हजार से ज्यादा दुकानों को ऑटोमेशन से जोड़ दिया। आपको हैरानी होगी कि, आज तक करोड़ों ऐसे लोग थे, जो फर्जी राशनकार्ड पर गरीबों का हक मार रहे थे। ऐसे हर लुटेरे को हमने कागजों से हटा दिया है। 

श्री मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों को घर के पास ही रोजगार मिले, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने तो सरकारी नौकरियों में होने वाली बंदरबांट पर ताला लगा दिया है। हमारी युवा शक्ति ही भारत की ताकत है। इस युवा शक्ति पर पूरी दुनिया की नज़र है। केंद्र हो या फिर हरियाणा की भाजपा सरकार, युवाओं के कौशल विकास पर हमारा विशेष बल है। हमारी कोशिश है कि देश के लिए तो युवाओं को तैयार करना ही है, दुनिया के लिए भी हम युवा टैलेंट बना रहे हैं। हमारे युवा साथियों को अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देना होगा। आपने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को पूरे देश के लिए प्रेरणा बना दिया। अब फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने का दायित्व भी आप सभी पर है। यहां के युवा साथियों से मेरा आग्रह है कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ें। उन्होंने कहा कि नशे की लत के खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ना है। ये सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और देश को बर्बाद कर देती है। पड़ोसी देश से नशे की जो खेप यहां चोरी-छिपे पहुंचती है, उससे हमें वैसे ही निपटना है जैसे आतंकवादियों से यहां के जवान निपटते हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि कपूरथला से तरन तारन के पास गोविंदवाल साहिब तक जो नया नेशनल हाईवे बना है, उसे अब गुरु नानक देव जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। भाजपा नीत एनडीए सरकार को एक और सौभाग्य मिला है। हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है। 1947 में जो बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे, क्या उन्हें ये ख्याल नहीं था कि केवल 4 किलोमीटर के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए? इसके बाद भी, 70 सालों में क्या इस दूरी को मिटाने के प्रयास कांग्रेस की सरकार को नहीं करने चाहिए थे लेकिन कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने देश की आस्था, परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया।
 

कांग्रेस पर बरसते हुए श्री मोदी ने कहा कि इन पवित्र स्थानों के साथ कांग्रेस की जो सोच रही है, वही सोच जम्मू-कश्मीर के साथ भी रही। कांग्रेस 70 साल तक जम्मू-कश्मीर को समस्याओं में उलझाते रहे लेकिन सार्थक समाधान के लिए ईमानदार कोशिश कभी भी नहीं की। कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोग मरते रहे, हरियाणा सहित पूरे भारत के वीर शहीद होते रहे। बेटियां, दलित, वंचित, शोषित, संविधान में मिले हक से वंचित होते रहे। आज जब भाजपा की सरकार ने इससे मुक्ति की तरफ एक सार्थक कदम उठाया है, तो कांग्रेस के नेता इसके खिलाफ खड़े हैं। कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की बेटियों, वहां रहने वाले दलित समाज के लोगों, देशभर के हमारे वीर जवानों और वीर माताओं की चिंता नहीं थी तो कांग्रेस किसके हित की चिंता करती थी? कांग्रेस को चिंता थी अपने वोट बैंक की, अपने स्वार्थ की। यही कारण है कि जब भारत की भावना के अनुरूप हमने ये फैसला तो कांग्रेस और उसके समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हद तो तब हो गई, जब इन्होंने आतंक के सरपरस्तों की ही तरह विदेशों में भी इस फैसले को लेकर दुष्प्रचार करना शुरु कर दिया। ये ही इनकी मानसिकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस को इसकी सजा हरियाणा की जनता देकर रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सेना के जवानों को, हमारे अर्ध सैनिक बलों को, ढंग के कपड़े-जूते तक नहीं मिलते थे, बुलेट प्रूफ जैकेट और आधुनिक राइफल तक की कमी थी। सरकार में आने के बाद हमने सेनाओं के सशक्तिकरण का बड़ा अभियान शुरू किया। आज आधुनिक पनडुब्बियों से लेकर राफेल जैसा आधुनिक लड़ाकू विमान और आधुनिक हेलीकॉप्टर तक हमारी सेना का हिस्सा हो चुके हैं। भारत की शान, लड़ाकू विमान तेजस को पहले की सरकार डिब्बे में बंद करने जा रही थी। आज वही विमान वायुसेना और नौसेना में सेवा देने के लिए तैयार है। 


श्री मोदी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में देश की रक्षा, सुरक्षा, एकता, अखंडता और सैनिकों के मान-सम्मान के लिए जो प्रयास हुए हैं, उनको आगे बढ़ाने का काम जारी है। सरकार बनते ही पहला फैसला शहीदों के परिवार के लिए लिया गया। इसके तहत शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप को भी बढ़ाया गया है और इसमें पुलिस और पैरामिलिट्री के शहीदों को भी शामिल किया गया है। 40 साल से जिसकी मांग हो रही थी, उस 'वन रैंक, वन पेंशन' को हमने लागू किया। इससे केवल हरियाणा में ही लगभग 2 लाख पूर्व सैनिक परिवारों को, करीब 9 सौ करोड़ रुपए का एरियर मिला। आज़ादी के दशकों बाद भी देश के लिए मर मिटने वाले अपने शहीदों के लिए राष्ट्रीय स्मारक नहीं था। आज दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल भी है और राष्ट्रीय पुलिस स्मारक भी। ये स्मारक, रेज़ांगला में शहीद हुए अहीरवाल के सवा सौ सपूतों को भी श्रद्धांजलि है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले हुए लोक सभा चुनाव में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जो जज्बा दिखाया है, उसी का परिणाम है कि हरियाणा में आज पूरी शक्ति से कमल खिल रहा है। हमें सिर्फ कमल का फूल याद रखना है। हमें सिर्फ हमारा मिशन याद रखना है। हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा दल है और दल से भी बड़ा देश है। इसी मंत्र पर चलते हुए हमें 21 अक्टूबर तक पूरी ताकत लगानी है। एक-एक जन तक हमें पहुंचना है। मुझे विश्वास है कि हरियाणा इस बार रिकॉर्ड मतदान करेगा।



Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rooftop solar cuts household electricity bills by average of 71%: CEEW

Media Coverage

Rooftop solar cuts household electricity bills by average of 71%: CEEW
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister highlights remarkable momentum in India's digital infrastructure journey
June 05, 2026
PM Lauds AirTrunk’s proposed investment of around Rs. 3 lakh crore to develop 5 GW data centre capacity

Prime Minister Shri Narendra Modi today highlighted that India’s digital infrastructure journey is gathering remarkable momentum. The Prime Minister noted that AirTrunk has announced plans to invest around Rs. 3 lakh crore ($30 billion) in India and develop 5 GW of data centre capacity, observing that this is among the largest proposed investments in the country’s digital infrastructure ecosystem.

Shri Modi stated that such investments will significantly strengthen India’s position as a global hub for cloud computing and AI. The Prime Minister pointed out that these developments will simultaneously generate employment opportunities, support local supply chains, and accelerate innovation-led growth, affirming that the future of the world’s digital economy is increasingly being shaped in India.

The Prime Minister posted on X:

"India’s digital infrastructure journey is gathering remarkable momentum.
AirTrunk has announced plans to invest around Rs. 3 lakh crore ($30 billion) in India, and develop 5 GW of data centre capacity. This is among the largest proposed investments in the country’s digital infrastructure ecosystem.

Such investments will strengthen India’s position as a global hub for cloud computing and AI, while generating employment opportunities, supporting local supply chains and accelerating innovation-led growth.

It is clear that the future of the world’s digital economy is increasingly being shaped in India!"