हमारा एक ही लक्ष्य है - ओडिशा का चौतरफा विकास, ओडिशा के लोगों का, यहां के नौजवानों, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों का विकास: प्रधानमंत्री मोदी
ओडिशा में कोई भी गरीब बेघर न रहे, इसका प्रयास भी केंद्र सरकार निरंतर कर रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ओडिशा में करीब 12 लाख घरों का निर्माण किया गया है: पीएम मोदी
गांव और शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर पहले की अपेक्षा 5 गुना ज्यादा राशि ओडिशा में खर्च की जा रही है: प्रधानमंत्री
ओडिशा के विकास के लिए अटल जी ने जो काम शुरु किया था, उसको भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गति भी दी है और उनका विस्तार भी किया है: प्रधानमंत्री मोदी
आज जब क्रांति की धरती पर खड़ा हूं तब, मुझे ये बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि पायक क्रांति के 200 वर्ष पूरे होने पर आज एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया गया है: पीएम मोदी
70 साल से जो व्यवस्थाएं चली आ रहीं थी, उसने किसानों का कितना भला किया है, इसके हम सभी गवाह रहे हैं। इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार बीज हो, खाद हो, सिंचाई हो या मंडी, हर स्तर पर समस्याओं को जड़ से ही सुधारने में जुटी है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार का एक ही लक्ष्य है - ओडिशा का चौतरफा विकास, ओडिशा के लोगों का, यहां के नौजवानों, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों का विकास। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में कोई भी गरीब बेघर न रहे, इसका प्रयास भी केंद्र सरकार निरंतर कर रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ओडिशा में करीब 12 लाख घरों का निर्माण किया गया है।



 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How my father Pranab Mukherjee read 2014 and the PM

Media Coverage

How my father Pranab Mukherjee read 2014 and the PM
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनावों में जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला को बधाई दी
June 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनाव में अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला की जीत पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार सुदृढ हो रही है। श्री मोदी ने आगे कहा, “मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्‍मीद करता हूं।”

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

कोलंबियाई राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला को हार्दिक बधाई।

भारत कोलंबिया के साथ अपनी घनिष्ठ मित्रता को महत्व देता है, जो सभी क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है। मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।

@ABDELAESPRIELLA