कांग्रेस आज पूरे देश में 50 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है। क्योंकि कांग्रेस के पास नेता कन्फ्यूज हैं और सोच डिफ्यूज है: प्रधानमंत्री मोदी
1984 का कत्लेआम सिर्फ दंगा नहीं था, 1984 में जो कुछ हुआ, उसने पूरी इंसानियत को तार-तार कर दिया था, लेकिन इस कत्लेआम के बाद भी कांग्रेस ने अपना गुनाह, अपना पाप, हर रोज बढ़ाया, नामदार के गुरु ने कहा है – 84 में जो हुआ, वो हुआ तो हुआ: पीएम मोदी
एक तरफ कांग्रेस के झूठे वायदे हैं, तो दूसरी तरफ हमारे ईमानदार प्रयास: प्रधानमंत्री

“गुरुओं के पास आकर हमेशा ही मुझे सुखद अनुभव होता है। आपने 5 वर्ष पहले जो मजबूत सरकार बनाई, उसका काम आपके सामने है। आज पूरी दुनिया में भारत की साख बुलंदी पर है। दुनिया भर में बसे मेरे पंजाबी भाई-बहन भी इसके गवाह हैं। भारत को 21वीं सदी की एक महान ताकत बनाने के लिए देश में फिर एक बार मजबूत सरकार बनाने की जरूरत है। यही कारण है कि 6 चरणों में देश ने एनडीए के पक्ष में मत दिया है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पंजाब के बठिंडा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “ सिख दंगों के 35 साल हो गए हैं। आपके इस चौकीदार ने आपसे इंसाफ का वादा किया था। 2014 में मैंने आपसे वादा किया था कि मैं आपके न्याय की लड़ाई लड़ूंगा। बादल साहब के आशीर्वाद से आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि दंगे के एक दोषी को फांसी के फंदे तक पहुंचाया गया है। बाकियों को उम्रकैद मिली है, और जो अभी बचे हैं, वो भी ज्यादा दिन बाहर नहीं रह पाएंगे।”

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमने संकल्प लिया है कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी कर देंगे। इसके लिए ‘बीज से बाजार तक’ हम काम कर रहे हैं। कपास सहित लगभग दो दर्जन फसलों का एमएसपी लागत का डेढ़ गुना तय कर दिया गया है। अब सरकार के प्रयासों से किसानों के खाते में सीधे पैसे भी जमा कराए जा रहे हैं। 23 मई को जब एक बार फिर मोदी सरकार आएगी तो सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा। किसानों को पानी मिले, इसके लिए सतलुज, यमुना सहित हमारी जितनी भी नदियां हैं, उनके पानी के उपयोग करने का भी हमारा पूरा प्रयास है। हिन्दुस्तान की नदियों के पानी को पाकिस्तान में जाने से रोकने का काम हमने शुरू कर दिया है। श्री अकाल तख्त, दमदमा साहिब, पटना साहिब और हुजूर साहिब के बीच कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए भी काम किया जा रहा है। हमारी आस्था, हमारी परंपरा और हमारे देश का माथा ऊंचा रहे, इसके लिए केंद्र में एक मजबूत सरकार चाहिए।”

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
IndiaAI Mission-backed startup Avataar launches indigenous video AI model

Media Coverage

IndiaAI Mission-backed startup Avataar launches indigenous video AI model
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 13 जून 2026
June 13, 2026

Viksit Bharat Accelerating: Tech, Defense, Infra & Exports Power India's Global Leap Under the Leadership of PM Modi