एक महामिलावटी सरकार का मतलब है - देश में अराजकता और अस्थिरता, इन लोगों द्वारा फैलाई अस्थिरता देश ने पहले भी देखी थी, जब संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार सत्ता में थी, उस दौर में जो अस्थिरता थी, उसका परिणाम ये हुआ कि भारत को बार-बार चुनाव का सामना करना पड़ा: प्रधानमंत्री मोदी
योगी जी की अगुवाई में भाजपा सरकार आई, तो सबका साथ, सबका विकास का मंत्र से आज बिना किसी भेदभाव के सबके घर में बिजली पहुंच रही है: पीएम मोदी
कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी देश की सुरक्षा नीति को गंभीरता से नहीं लिया, कांग्रेस शासन में कुछ लोग भारत का खाकर आतंकियों के गीत थे और फिर भी आराम से जीवन जी रहे थे, हमने इस परंपरा को खत्म कर दिया है: प्रधानमंत्री

“ऋषि-मुनियों की तपोभूमि एवं साहित्य जगत को अनेक मनीषी देने वाली आजमगढ़ की पवित्र भूमि को मेरा प्रणाम। आजमगढ़ और लालगंज के सभी साथियों से मैं दिल्ली में एक मजबूत और ईमानदार सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। 5 चरणों के चुनाव के बाद आप सभी यह देख रहे हैं कि कैसे देश ने आपके इस सेवक को अपना भरपूर समर्थन दिया है। हिन्दुस्तान के जिस भी कोने में मैं गया हूं, ऐसा ही जनसैलाब, ऐसा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। फिर एक बार...मोदी सरकार- यह बात हिन्दुस्तान के हर कोने में, हर गांव में, हर गली में, हर घर का मंत्र बन गई है।“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में जनसभाओं को संबोधित किया। अस्थिर और कमजोर सरकार से देश को होने वाले नुकसान की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “20 साल पहले संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार सत्ता में थी। उस दौर में जो अस्थिरता थी, उसका परिणाम यह हुआ कि देश को बार-बार चुनाव का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2004 से 2014 तक देश ने फिर ऐसी ही महामिलावटी सरकार देखी। जब भ्रष्ट और मजबूर सरकार होती है तो वो चुनौतियों को नहीं सह पाती है और न चुनौतियों से लड़ पाती है। आजमगढ़ की साख के साथ ऐसी सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया गया! जब भी कोई आतंकी हमला होता था तो उसके तार खोजते-खोजते एजेंसियां आजमगढ़ पहुंच जाती थीं। लेकिन, बीते 5 वर्ष में बिना तुष्टीकरण किए, बिना वोट बैंक की राजनीति किए देश के विकास के लिए काम किया गया है।”

आतंकवाद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के सख्त रवैये की चर्चा करते हुए जौनपुर की सभा में पीएम मोदी ने कहा, “जौनपुर क्या उस दिन को भूल सकता है, जब श्रमजीवी एक्सप्रेस में धमाका हुआ था? एक दर्जन से अधिक मासूम रेलयात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। साल 2014 से पहले आए दिन पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी देश को डराते रहते थे, लेकिन बीते पांच वर्ष में देश को दहलाने वाले ये लोग जम्मू-कश्मीर के छोटे से हिस्से तक सिमट गए हैं। कारण एकदम साफ है। इसका कारण है आपका एक वोट। यह आपके वोट की ताकत है कि एक मजबूत सरकार बनी और देश आतंकवाद से आज लड़ाई लड़ रहा है। आज हमारे सपूत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में योगी जी की अगुआई में भाजपा सरकार आई तो ‘सबका साथ सबका विकास’ मंत्र के साथ समाज के हर तबके के लिए, हर इलाके के लिए, बिना भेदभाव काम हो रहा है। सबके घर में बिजली पहुंच रही है। जब जौनपुर की बहनें बताती हैं कि अब वो रसोई गैस पर खाना पकाती हैं तो मुझे बहुत संतोष होता है। जब गरीब बहनों के घर शौचालय बनता है तो मोदी को संतोष होता है। जब समाज के आखिरी पायदान पर खड़े साथी कहते हैं कि उनको पक्का आवास मिल गया, तो मुझे लगता है कि जैसे मेरा बंगला बन गया। जब गरीब से गरीब व्यक्ति को गंभीर बीमारी की स्थिति में मुफ्त और अच्छा इलाज मिलता है, तो मुझे लगता है कि मेरा कोई भाई, मेरी कोई बहन, मेरी कोई मां बीमारी से मुक्त हो गई। मजदूर, बुनकर, किसान, व्यापारी सबका जीवन आसान बने, इसके लिए यह चौकीदार प्रयास कर रहा है।”

प्रयागराज की सभा में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उपस्थित जनसमूह से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में विकास का डबल इंजन बनाए रखने के लिए आपको एक बार फिर कमल का बटन दबाना है। याद रखिए, न जात पर न नाम पर, बटन दबेगा काम पर...कमल के निशान पर।”

आजमगढ़ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

प्रयागराज का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump

Media Coverage

India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi