आपका पसीना, आपका बलिदान, पश्चिम बंगाल के हर उस व्यक्ति को शक्ति देने वाला है, जिसकी आवाज को दशकों से दबाया गया, जिसके हक को गुंडों ने छीन लिया, जिसकी कमाई को जगाई-मथाई के गठबंधन ने लूट लिया: प्रधानमंत्री मोदी
मुट्ठी भर सीटों पर लड़कर हमारी दीदी प्रधानमंत्री बनने का सपना भी देख रही हैं, लेकिन दीदी, आपको ये भी तो बताना चाहिए कि पाकिस्तान से आप अपनी रोज वैली से लाए फूल देकर निपटेंगी: पीएम मोदी
दीदी ने भाड़े के गुंडों के दम पर शासन की जो परंपरा चलाई है वो अब बंद होगी, अब पश्चिम बंगाल का भाग्य और देश की दिशा भारत माता की जय कहने वाला ही तय करेगा: प्रधानमंत्री

“आसनसोल की इस धरती से मैं भारतीय जनता पार्टी के एक-एक सिपाही को बधाई देना चाहता हूं। यहां के मतदाताओं को सिर झुकाकर नमन करना चाहता हूं। पहले दो चरणों में जिस तरह आपने अपने बूथ की रक्षा की है, सामान्य जन के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की है, इसके लिए आप कोटि-कोटि बधाई के पात्र हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। पश्चिम बंगाल को महापुरुषों की धरती बताते हुए उन्होंने कहा, “यह भूमि रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमि है तो यह शहीद सूर्यसेन की भी भूमि है, यह भूमि स्वामी विवेकानंद की भी है। यह भूमि नजरूल इस्लाम की है तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भी है। इस प्रदेश के युवक और युवतियों के भीतर आज भी अनेक रबीन्द्रनाथ, अनेक नेताजी, अनेक जतिन दास जिंदा हैं। विशेष तौर पर वे बेटे-बेटियां जो 21वीं सदी में पैदा हुए हैं, जो पहली बार लोकसभा के लिए मतदान करने वाले हैं, वे पश्चिम बंगाल में नई राजनीति की शुरुआत करने वाले हैं। हिंसा, आतंक, घुसपैठ, तस्करी की राजनीतिक विरासत के साथ वे नहीं रहना चाहते। उनको नया हिन्दुस्तान चाहिए, नया पश्चिम बंगाल चाहिए। उनको एक ऐसा पश्चिम बंगाल चाहिए, जिसमें विकास की पंचधारा बहे। यानि, जहां बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्ग को दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई हो।“

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के चंगुल से आजाद करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। 23 मई के बाद जब एक बार फिर मोदी सरकार आएगी तो शरणार्थियों के लिए नागरिकता कानून बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में भी आयुष्मान योजना को लागू करने की कोशिश की जाएगी। राज्य के सभी किसानों के खाते में सीधी मदद दी जाएगी। जब फिर मोदी सरकार आएगी तो व्यापारियों के लिए राष्ट्रीय व्यापारी आयोग बनाया जाएगा।   

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “नया हिन्दुस्तान दुनिया में भारत का दबदबा चाहता है। नया हिन्दुस्तान राष्ट्रहित में फैसले लेने वाली सरकार चाहता है। नए हिन्दुस्तान के संकल्प को आपका एक वोट पूरा कर सकता है। आपके एक वोट की ताकत ही है कि सेना के जवान सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं। मजबूत सरकार चलाने के लिए मजबूत चौकीदार चाहिए। हम सबको मिलकर नया भारत बनाना है। यह चौकीदार हमेशा 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों की बात करता है। ‘सबका साथ सबका विकास’ हमारा मंत्र है, और ‘सबको सम्मान सबको सुरक्षा’ हमारा प्रण है।”

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rs 6,000 Crore Earned, 12.33 Crore Sq Ft Freed: Inside Government's Big Clean-Up

Media Coverage

Rs 6,000 Crore Earned, 12.33 Crore Sq Ft Freed: Inside Government's Big Clean-Up
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 अगस्त 2026
August 24, 2026

Beyond Announcements: Real Milestones Proving India’s Rise Across Defence, Tech & Economy Under the Leadership of PM Modi