लोकसभा चुनाव में लोगों ने सरकार को बनाए रखने के लिए ‘प्रो-इन्कम्बेंसी वोट’ और ‘पॉजिटिव वोट’ दिया- पीएम मोदी
आने वाले पांच वर्ष जन भागीदारी और जन चेतना के वर्ष होने वाले हैं- पीएम मोदी

अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुजरात के लोग हमेशा से ही उनके लिए विशेष महत्व रखते हैं।

पुराने दिनों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं उस धरती पर आया हूं, जिसने मेरा पालन-पोषण किया है। मैं उस धरती पर हूं, जिसके साथ मेरा बहुत ही पुराना नाता है। यहां खानपुर के बीजेपी कार्यालय में ही मैंने संगठन के संस्कार सीखे। मैं 2012 के उस पल को भी याद करता हूं, जब जनता ने अपना आशीर्वाद हमारी पार्टी को दिया थाऔर मैं आपके बीच आया था।”

लोकसभा चुनावों में बीजेपी नीत एनडीए की जीत को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “छह चरणों के मतदान के बाद ही मैंने कहा था कि बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी। मेरी इस बात का लोगों ने मजाक उड़ाया।

लेकिन, जो परिणाम सामने आए हैं, उसे सभी देख सकते हैं। इतना बड़ा जनादेश अपने-आप में ऐतिहासिक है। देशवासियों ने एक बार फिर मजबूत सरकार के पक्ष में अपना फैसला दिया है।” श्री मोदी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने सरकार को बनाए रखने के लिए ‘प्रो-इन्कम्बेंसी वोट’ और ‘पॉजिटिव वोट’ दिया।

श्री मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के पहले तीन दिनों में ही मैं यह समझ गया था कि यह चुनाव बीजेपी या एनडीए नहीं लड़ रहा है, बल्कि यह चुनाव देश की जनता लड़ रही है। जनता आगे बढ़कर चुनाव अभियान में हिस्सा ले रही थी। पीएम मोदी ने कहा, “इस बड़े जनादेश के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आई हैं। यह महत्वपूर्ण और जरूरी है कि इस प्रचंड जीत के समय हम विनम्र रहें और जमीन से जुड़े रहें।”

कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आने वाले पांच वर्षों में हमें जन सामान्य की समस्याओं को दूर करने के लिए परिश्रम करना है। ये पांच वर्ष चौतरफा विकास के पांच वर्ष होने चाहिए। हमें वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को और सशक्त करना है। आने वाले पांच वर्ष जन भागीदारी और जन चेतना के वर्ष होने वाले हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में हाल ही में हुए अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “सूरत के अग्निकांड से हम सभी दुखी हैं। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, हमारी संवेदना उनके साथ है। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें धैर्य धारण करने की शक्ति दे। राज्य सरकार पूरे गुजरात में आपदा प्रबंधन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में जुटी है।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From conflict to progress: Remote Irpanar village in Chhattisgarh gets electricity

Media Coverage

From conflict to progress: Remote Irpanar village in Chhattisgarh gets electricity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 27 अप्रैल 2026
April 27, 2026

Sabka Saath, Sabka Vikas 2.0: PM Modi Delivers Self-Reliance, Global Trade & National Pride