पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा लोकतंत्र की हत्या है: पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा से टीएमसी को छोड़ सभी दल पीड़ित थे, यह दुर्भाग्यपूर्ण है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष और कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहना की
पीएम मोदी ने कर्नाटक के लोगों को आश्वस्त किया कि बीजेपी राज्य की प्रगति के लिए काम करेगी

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा भारत की ‘गर्व करने वाली विविधता’ का प्रतिनिधित्व करती है। पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष और कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहना की। 

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले वाराणसी में निर्माणाधीन पुल के गिरने से हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ कर्नाटक की जीत की खुशी, तो दूसरी तरफ वाराणसी के हादसे का दुख है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी से बातचीत की है और सभी जरूरी निर्देश दिए हैं। 

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में हिंसा पर गहरा दुख और चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले जिस बंगाल को लेकर गर्व की अनुभूति होती थी, आज उसे राजनीति स्वार्थ के लिए लहुलुहान कर दिया गया है। वहां लोकतंत्र के सीने में गहरे घाव लगे हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्थिति में सभ्य समाज व न्यायपालिका को भी कोई न कोई भूमिका लेनी होगी। उन्होंने साफ किया कि वे किसी दल की आलोचना नहीं कर रहे हैं, बल्कि लोकतंत्र को लेकर चिंतित हैं। पश्चिम बंगाल में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। 

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने गुमराह करने वालों व झूठ बोलने वालों को करारा जबाब दिया है। वहां पर विरोधी दलों ने भाजपा की ऐसी छवि बनाई कि वह हिंदी भाषी पार्टी है, लेकिन वे जब जनता के बीच गए तो लोगों ने न केवल खुश होकर सुना। बल्कि कहा कि वे जिस भाषा में बोलना चाहें बोलें। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के लोगों को आश्वासन दिया कि बीजेपी राज्य की प्रगति के लिए काम करेगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Reform, perform, transform will go on: PM Modi hails 7.7% GDP growth

Media Coverage

Reform, perform, transform will go on: PM Modi hails 7.7% GDP growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि पर असम के लोगों को बधाई दी
June 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए असम के लोगों, विशेषकर राज्य की 'नारी शक्ति' को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की नारी शक्ति ने इस महत्वपूर्ण प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसका उद्देश्य एक सतत ग्रह का निर्माण करना है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"सराहनीय उपलब्धि। असम के लोगों को, विशेष रूप से राज्य की 'नारी शक्ति' को, एक सतत ग्रह के निर्माण के उद्देश्य से किए गए इस प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई।"