कर्नाटक में अब कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी
कर्नाटक में कांग्रेस ‘एग्ज़िट गेट’ पर खड़ी है: बेंगलुरु में पीएम मोदी
कांग्रेस सरकार का मतलब है भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, जातिवाद और वंशवाद: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री
पूरी दुनिया में Ease Of Doing Business की बात की जाती है, हमारी सरकार Ease Of Living की बात करती है लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के रहते यहां Ease of Doing Murder की चर्चा होती है: प्रधानमंत्री मोदी
हमारी सरकार मुस्लिम समाज की बहनों-बेटियों को उनका हक दिलाने के लिए संसद में तीन तलाक पर बिल लेकर आई हैं। लेकिन कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति एक बार फिर मुस्लिम महिलाओं के सामने आकर खड़ी हो गई है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने बैंगलुरु की 480वीं वर्षगांठ की बधाई दी और कहा कि कर्नाटक देश का गौरव है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी के हिसाब से कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लक्ष्य को लेकर भाजपा सरकार कर्नाटक को समर्पित होगी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की ‘ईज ऑफ लिविंग’ की नीति की वजह से कर्नाटक को बहुत फायदा मिला है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “सबका साथ,सबका विकास” के सिद्धांत पर काम करते हुए उनकी सरकार ने कर्नाटक में ‘जन-धन योजना’ के तहत 1.16 लाख करोड़ गरीब लोगों के खाते खोले, वहीं कर्नाटक के युवाओं को ‘मुद्रा योजना’ के तहत एक करोड़ से ज्यादा लोन स्वीकृत किए गए। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि एक रुपये महीना और  90 पैसे प्रतिदिन के दो बीमा योजना से राज्य के एक करोड़ लोगों को जोड़ा गया और राज्य में ‘उज्जवला योजना’ के तहत साढे आठ लाख मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। साथ ही ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत कर्नाटक में 34 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए। ‘मिशन इंद्रधनुष’ के तहत राज्य के 9 लाख बच्चों और डेढ़ लाख महिलाओं का टीकाकरण किया गया। प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि कुछ समय पहले शुरू की गई ‘सौभाग्य योजना’ से कर्नाटक के 7 लाख घरों में बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक को विकास की नई उंचाई पर ले जाने की शुरुआत बजट में कर दी गई  है। उन्होंने बताया कि 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से160 किलोमीटर लंबे उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर काम शुरू हो जाएगा, जिसमें 28 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा और इससे 50 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत 5 लाख 30 हजार करोड़ की लागत से 35 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही देश के 600 बड़े रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और ‘उड़ान योजना’ के तहत 53 नए एयरपोर्ट और 31 नए हैलीपेड बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा, ताकि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार  “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की नीति पर काम  कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘फसल बीमा योजना और सिंचाई योजना’ से किसानों को मदद मिली है। साथ ही यूरिया की नीम कोटिंग से किसानो को आसानी से यूरिया मिल रहा है और ‘सॉयल हेल्थ कार्ड’ से किसान सशक्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में विभिन्न कृषि उत्पादों की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को देना तय किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान उनकी ‘TOP’ प्रायोरिटी है अर्थात TOMATO का  T, ONION का O  और POTAO का P. प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को ध्यान में रखकर बजट में अमूल की तरह ऑपरेशन ग्रीन्स की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री ने रैली के अंत में कहा कि उनकी सरकार का मतलब है सिर्फ और सिर्फ विकास।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump

Media Coverage

India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई दी
August 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।

प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रतिभा और भारतीय हॉकी में जिनका योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

हर खेल प्रेमी को… आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है।

हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

#NationalSportsDay”