बिहार ने विकास की जिस रफ्तार को पकड़ा है, वो और गति पकड़े इसके लिए केंद्र की एनडीए सरकार ने निरंतर प्रयास किया है: प्रधानमंत्री मोदी
देश में अगर 'महा मिलावट' वाली सरकार होती तो न फैसले होते और न ही गरीबो का कल्याण होता: पीएम मोदी
अब नया हिंदुस्तान नई रीति और नई नीति के साथ आगे बढ़ रहा है, अब भारत अपने वीर जवानो के बलिदान पर चुप नहीं बैठता, चुन-चुन कर हिसाब लेता है: प्रधानमंत्री

‘’आपका ये चौकीदार पूरी तरह से चौकन्ना है। देश की सुरक्षा और गरीबों, वंचितों, शोषितों के हित में जितने भी बड़े फैसले लेने हैं, वो डंके की चोट पर लिए जा रहे हैं। आगे भी लिए जाएंगे। बीते पांच वर्षों में एनडीए सरकार ने विकास के जरिए जितने ज्यादा बदलाव किए हैं, वो अभूतपूर्व हैं।”
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें कहीं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के करीब 50 करोड़ गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने वाली आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। जन धन योजना के तहत करीब 35 करोड़ बैंक खाते खोले गए। देश की 7 करोड़ बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। मध्यम वर्ग के 3 करोड़ लोगों को इनकम टैक्स पर छूट दी गई। डेढ़ करोड़ लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं। सामान्य वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। बाकी वर्गों को दिए जा रहे आरक्षण को छेड़े बिना इस आरक्षण की व्यवस्था की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के गरीबों, वंचितों, शोषितों के लिए ये सारे काम तभी संभव हो पाए, जब वर्ष 2014 में लोगों ने एक मजबूत एनडीए सरकार के लिए जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक का समय देश की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने का समय था। वर्ष 2019 के बाद का समय देश को 21वीं सदी में नई ऊंचाई पर पहुंचाने का है। बीते 5 वर्षों में नए भारत की एक मजबूत नींव तैयार की गई है। अब समय आ गया है कि इस नींव पर सशक्त भारत का निर्माण हो। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार और केंद्र में एनडीए की सरकारें होने की वजह से विकास की रफ्तार को नई तेजी मिली है। अब तो पटना में मेट्रो का काम भी शुरू हो चुका है। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था भी अब सीएनजी आधारित होने वाली है। पटना के लोगों को अब पाइप के माध्यम से सस्ती और अच्छी गैस भी मिलने लगेगी। पटना को स्मार्ट बनाने वाली प्रक्रिया को और गति मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, वह और गति पकड़े, इसके लिए केंद्र की एनडीए सरकार ने निरंतर प्रयास किया है। कुछ दिन पहले ही बरौनी में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। एनडीए की सरकार बिहार में विकास की पंचधारा को सुनिश्चित करने में जुटी है। बच्चों की पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, ये सुनिश्चित हो, इसी सोच के साथ बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य में एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईएम जैसे उच्च शिक्षा संस्थान खोले जा रहे हैं। गांव, शहरों की सड़कों और नेशनल हाइवे का चौड़ीकरण हुआ है। नए फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है। 1200 करोड़ रुपये की लागत से पटना एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसे उड़ान योजना से भी जोड़ा गया है।

पीएम मोदी ने बिहार में विकास की कई योजनाओं की चर्चा करते हुए सौभाग्य, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर के 12 करोड़ किसानों के साथ ही बिहार के डेढ़ करोड़ किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इस्लामिक देशों के कॉन्फ्रेंस में भारत को सम्मान के साथ बुलाया गया। ऐसा पचास साल बाद हुआ है। मौजूदा सरकार के प्रयास से सऊदी अरब ने भारत के मुसलमानों के लिए हज का कोटा बढ़ाते हुए दो लाख कर दिया है। अब देश के दो लाख लोग हज यात्रा पर जा सकेंगे। मौजूदा सरकार के प्रयास से ही सऊदी अरब की जेलों में बंद 850 भारतीय नागरिकों को वहां की सरकार ने छोड़ने का फैसला किया है।

श्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों और देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा, ‘’आओ मिलकर आतंक को खत्म करें। आओ मिलकर गरीबी, भ्रष्टाचार, कालेधन को खत्म करें। हम देश के विकास के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ेंगे। मैं कहता हूं, आओ मिलकर गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण दूर करें। आओ मिलकर देश का विकास करें।‘’

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में सम्राट अशोक, चाणक्य, महाकवि विद्यापति, बाबू कुंवर सिंह, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, श्री कृष्ण सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह और राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ जैसे बिहार के महापुरुषों-मनीषियों को याद किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Ayushman Bharat Digital Mission Crosses 90 Crore ABHA Registrations, Nearly Half Are Women

Media Coverage

India's Ayushman Bharat Digital Mission Crosses 90 Crore ABHA Registrations, Nearly Half Are Women
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tribute to Lokmata Ahilyabai Holkar on her birth anniversary
May 31, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has paid tributes to Lokmata Ahilyabai Holkar on her birth anniversary.

Shri Modi said that the entire nation remembers Lokmata Ahilyabai Holkar with deep respect and reverence for her wisdom, compassion and unwavering commitment to public welfare.

The Prime Minister noted that her life remains an exemplary model of good governance, patriotism and cultural pride. He said that she always led with courage and a strong sense of duty.

The Prime Minister highlighted her unparalleled contribution to ensuring justice and welfare for all, as well as her efforts towards the reconstruction of sacred temples and pilgrimage sites across the country. He remarked that her work further strengthened India’s cultural consciousness.

The Prime Minister stated that Lokmata Ahilyabai Holkar’s dedication to society, culture and nation-building will continue to inspire every generation of the country.

The Prime Minister wrote on X;

“लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है। उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया। देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया। समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।”