“आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपने हर कदम पर मेरा समर्थन किया, देश को आगे बढ़ाने में मेरा समर्थन किया। पिछले 5 साल में मैंने भी आपके कामकाज और जीवन को सुगम करने की कोशिश की है। इसलिए, आप सभी टेंशन फ्री होकर बिना किसी डर के काम करें। देश की अर्थव्यवस्था में ईमानदारी, पारदर्शिता बढ़ेगी तो यह देश के विकास में मददगार साबित होगी। व्यापारियों ने हमेशा देश के बारे में सोचा है। देश की जरूरत के साथ खुद को जोड़ा है। भामाशाह के संबल ने महाराणा प्रताप की ताकत को दोगुना कर दिया था। ये हमारे देश के व्यापारियों की ही ताकत थी कि हमारा देश सोने की चिड़िया कहा जाता था।”

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय व्यापारी धन्यवाद महासम्मेलन को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “भारत के व्यापारियों ने कंबोडिया से लेकर ईरान तक, दुनिया के कोने-कोने तक देश की संस्कृति का विस्तार किया था। मैं आपकी जिस बात से प्रभावित हूं, वो है आपकी मेहनत। 12-12 घंटे तक आप दुकान में अपने-आपको कैद करके व्यापार ही नहीं करते, बल्कि सच्चे अर्थों में जनता की सेवा करते हैं। हमारे व्यापारी वर्ग की साधना और तपस्या सदियों से हमारे देश को बहुत कुछ देती आई है।”

 

पीएम मोदी ने कहा, “पहले देश में कारोबारियों को ‘जंगल का कानून’ और ‘कानूनों के जंगल’ से जूझना पड़ता था। हमने 5 साल में 1500 कानून खत्म किए। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। ईज ऑफ लिविंग मेरा मकसद है। आपने देखा होगा कि उस दिशा में हम कैसे आगे बढ़ रहे हैं। दुनिया भर के फॉर्म हमने खत्म कर दिए। सरलता ला रहे हैं। पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए दर्जनों फॉर्म भरने पड़ते थे। हमने इसकी संख्या काफी कम कर दी।”

 

विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ ही जीएसटी की सफलता की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आपके सहयोग से ही ‘वन नेशन वन टैक्स’ का सपना साकार हुआ है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स नहीं देना पड़ता है। सड़कों पर ट्रकों की कतारें कम हो गई हैं। यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि जीएसटी के बाद व्यापार में पारदर्शिता आई है। इसलिए ही, रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या दोगुनी हो गई है। इससे राज्यों का राजस्व डेढ़ गुना बढ़ गया है। इस देश का व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। हम उन्हें जितना सहयोग दे सकें, कम है। आज 98 प्रतिशत चीजें 18 प्रतिशत से कम के स्लैब में हैं।”

 

केंद्र सरकार के आर्थिक सुधारों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि 23 मई के बाद एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। यह व्यापारियों और सरकार के बीच व्यवस्थित संवाद का मैकनिज्म तैयार करेगा।

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From strategic partnership upgrade to defence roadmap: Key outcomes of PM Modi–Meloni meeting in Rome

Media Coverage

From strategic partnership upgrade to defence roadmap: Key outcomes of PM Modi–Meloni meeting in Rome
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 मई 2026
May 21, 2026

Appreciation by Citizens on Leadership That Delivers: PM Modi's Journey of Development, Diplomacy & Farmer-First Progress