भारतीय समुदाय ने भारत-ओमान संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है: प्रधानमंत्री मोदी 
मुझे वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में उद्घाटन संबोधन के लिए बुलाया गया, इससे विश्व में भारत के बढ़ते कद का पता चलता है: पीएम मोदी 
His Majesty Sultan का भी भारत से अभिन्न नाता है, आज इतनी बड़ी संख्या में आप सब से मुखातिब होने के लिए His Majesty Sultan के नाम पर स्टेडियम में मेरी मौजूदगी एक विशेष महत्व रखती है: प्रधानमंत्री 
एक राष्ट्र के रूप में हम परिवर्तन में विश्वास रखते हैं, देश के अलग-अलग कोनों से आए हुए भारतीय, अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीय एक भाव तस्वीर का निर्माण कर रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’ में विश्वास करने वाले लोग हैं: पीएम मोदी 
सरकार कानूनें बनाती हैं, हमने 1400-1450 कानून खत्म कर दिया है, जिन कानूनों की जरूरत नहीं है उसे हमने खत्म कर दिया है: प्रधानमंत्री 
देश में अब 21वीं सदी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मस्कट के सुल्तान काबूस स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय ने भारत-ओमान संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि 10 साल पहले मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अफ्रीका के दौरा पर गया था। मैं इस दौरान सलालाह आया था और कुछ देर यहां रुका था और कुछ लोगों से मिला भी था। आज दोबारा मुझे यह सौभाग्य मिला। मैं कई दिनों से ओमान आना चाह रहा था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का मंत्र है मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस, हम लोगों के जीवन को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों को सिर्फ 90 पैसे प्रतिदिन और दूसरी योजना 1 रुपए महीने पर जीवन बीमा दिया जा रहा है।

केंद्रीय बजट 2018 के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान ष्मान भारत योजना के माध्यम से हमने देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों, यानि करीब 45 से 50 करोड़ लोगों को हेल्थ एश्योरेंस दिया है। यह योजना पूरे विश्व का ध्यान खींच रही है।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi makes India stand tall

Media Coverage

PM Modi makes India stand tall
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया
February 01, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi visited Dera Sachkhand Ballan, in Punjab, today. Shri Modi stated that it was a very special feeling to be at Dera Sachkhand Ballan on the Jayanti of Shri Guru Ravidass Maharaj Ji.

Shri Modi posted on X:

"It was a very special feeling to be at Dera Sachkhand Ballan on the Jayanti of Shri Guru Ravidass Maharaj Ji.”

“ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੀ ਜਯੰਤੀ 'ਤੇ ਡੇਰਾ ਸੱਚਖੰਡ ਬੱਲਾਂ ਵਿਖੇ ਆਉਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਖ਼ਾਸ ਅਹਿਸਾਸ ਸੀ।”