देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बावजूद, उस सरकार पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा है। हम सब इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि एक भी दाग हम पर नहीं है: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा सरकार के इस कार्यकाल ने ये साबित किया है कि देश बदल सकता है और सामान्य नागरिक के हित में बदल सकता है: पीएम मोदी
ये राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक है जो अटल जी के बिना हो रही है, वो आज जहां से भी हमें देख रहे होंगे, अपने बच्चों की इस ऊर्जा से, राष्ट्र के प्रति इस समर्पण से, उन्हें भी संतोष हो रहा होगा: प्रधानमंत्री

“हमें विवेकानंद का वह मंत्र याद रखना है- उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको। हम मिलकर बदलाव लाएंगे, मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे, क्योंकि दुनिया का हर शिखर हमारा होने वाला है। हमारे लिए जनसेवा ही प्रभुसेवा है। हमारे लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। हमारे लिए समता, ममता, समरसता सामाजिक न्याय की सीढ़ियां हैं। हमें विकास की शक्ति पर विश्वास है। विकास से ही प्रगति की पहचान होगी, विकास से ही देश की शान बढ़ेगी। हमें मिलकर नया भारत बनाना है, अभी बहुत दूर हमें जाना है।”  

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन समापन भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा,  ‘’राष्ट्रीय परिषद की यह पहली बैठक है, जो अटल बिहारी वाजपेयी जी की अनुपस्थिति में हो रही है, लेकिन वे जहां से भी हमें देख रहे होंगे, उन्हें भी संतोष हो रहा होगा। कभी दो कमरों में चलने वाली पार्टी आज इतने विशाल स्वरूप में राष्ट्रीय परिषद की बैठक कर रही है, ये अपने-आपमें अविश्वसनीय है। यह आप सभी कार्यकर्ताओं की ताकत है, जो हम इतनी गति से आगे बढ़ रहे हैं। 16 राज्यों में हम सरकार चला रहे हैं या सरकार में शामिल हैं।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने यह साबित किया है कि बिना भ्रष्टाचार के भी सरकार चलाई जा सकती है और स्थायी परिवर्तन लाने वाले कड़े और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही भाजपा की कार्य संस्कृति है और इसी प्रयास को विस्तार देते हुए सामान्य वर्ग के लिए दस  प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। यह नए भारत के आत्मविश्वास को और बढ़ाने वाला है। श्री मोदी ने कहा कि इस आरक्षण के जरिए उन युवा आकांक्षाओं को विश्वास देने का प्रयास किया गया, जिन्हें गरीबी की वजह से अवसर नहीं मिल पाता था। दलितों और पिछड़ों को पहले से दिए जा रहे आरक्षण को छेड़े बिना भाजपा ने सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसके साथ ही, शैक्षणिक संस्थाओं में दस प्रतिशत सीटें भी बढ़ाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने मैटरनिटी लीव को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दिया है। गांवों में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को और मजबूत किया जा रहा है। इतिहास में पहली बार महिलाएं सशस्त्र बलों में बड़ी संख्या में भागीदारी कर रही हैं, बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं।

श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने अन्नदाता को मतदाता बना रखा था, लेकिन उनकी सरकार अन्नदाता को नए भारत की ऊर्जा का वाहक बनाना चाहती है। बीज से लेकर बाजार तक सरकार नई और आधुनिक व्यवस्थाओं का निर्माण कर रही है। देश का किसान इस बात का साक्षी है कि इसी सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश को लागू करते हुए एमएसपी को लागत का डेढ़ गुना करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दाल की बढ़ी कीमतों को लेकर अब ब्रेकिंग न्यूज देखने को नहीं मिलती। यह बदलाव इसलिए है, क्योंकि दाल के उत्पादन, खरीद और कीमत को लेकर मौजूदा सरकार ने दूरगामी नीतियां बनाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’यूपीए सरकार ने अपने आखिरी पांच वर्षों में किसानों से 7 लाख मीट्रिक टन दलहन और तेलहन की खरीद की, जबकि हमारी सरकार ने किसानों से 95 लाख मीट्रिक टन उपज किसानों से खरीदी है। हम साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में जुटे हैं।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे यह दावा नहीं करते कि उन्होंने सब कुछ कर दिया है और अब कुछ करने की जरूरत नहीं है। लेकिन, इतना दावा जरूर करते हैं कि उन्होंने व्यवस्था में कमियों को दूर करने का ईमानदारी से प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए घर और शौचालय बनवाने के साथ उन्हें गैस सिलिंडर देने या सड़क बनाने  में उनकी सरकार की गति पिछली सरकार की तुलना में बहुत ज्यादा रही है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की सारी योजनाएं जनहित में समर्पित हैं और उन्होंने किसी भी योजना का नाम अपने नाम पर नहीं रखा है।
 पीएम मोदी ने बैंकिंग सिस्टम और लोन देने की व्यवस्था में मौजूद खामियों को दूर करने का जिक्र करते हुए कहा कि अब अर्थव्यवस्था तेजी से पारदर्शी होने की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘’हमारी सरकार मजबूर सरकार नहीं, बल्कि मजबूत सरकार है। मजबूत सरकार ही विकास के कार्य कर सकती है। जनता

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth

Media Coverage

India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister speaks with the King of Jordan
March 02, 2026

Prime Minister Narendra Modi spoke with His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan.

The Prime Minister conveyed deep concern at the evolving situation in the region. He reaffirmed support for the peace, security, and well-being of the people of Jordan.

The Prime Minister also thanked His Majesty for taking care of the Indian community in Jordan in this difficult hour.

The Prime Minister shared on X;

"Spoke with His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan. Conveyed our deep concern at the evolving situation in the region. We reaffirm our support for peace, security and the well-being of the people of Jordan. I thanked him for taking care of the Indian community in Jordan in this difficult hour."