PM Modi addresses a Public Rally in Bilaspur, Himachal Pradesh 

प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन इंद्रधनुष पर बोलते हुए बताया कि कैसे इसके तहत देश के अधिक से अधिक बच्चों के टीकाकरण का काम हुआ है। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आईआईआईटी की स्थापना सिर्फ एक कॉलेज की स्थापना नहीं है बल्कि यह हिमाचल को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

पीएम मोदी ने वन रैंक, वन पेंशनयोजना (ओआरओपी) के विषय पर बात करते हुए कहा, “मैंने मंडी रैली के दौरान घोषणा की थी कि हम वन रैंक, वन पेंशनदेंगे। अब तक हमने 3 किश्तें दे भी दी हैं। लगभग 8,500 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोगों को सशक्त बनाते हुए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ घोटालों और भ्रष्टाचार की खबरें सुनने को मिलती थी लेकिन एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक भ्रष्टाचार की कोई खबर नहीं है।

स्वच्छता के मामले में प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लोगों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए अपने प्रयास ऐसे ही जारी रखें और इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत बिजली की सुविधा से वंचित अनुमानित 4 करोड़ परिवारों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How PLI schemes, design in India and manufacturing excellence are transforming the architectural lighting industry

Media Coverage

How PLI schemes, design in India and manufacturing excellence are transforming the architectural lighting industry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 28 जुलाई 2026
July 28, 2026

From Factories to Space & High-Speed Rail: How PM Modi’s Vision is Rewiring India’s Future