जम्मू और कश्मीर राज्य के मवार घाटी के 24 स्कूली छात्रों के एक दल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।
ये विद्यार्थी कक्षा 6 से लेकर 8 तक के हैं और इस समय भारतीय सेना ऑपरेशन सद्भावना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों की सैर पर हैं।

प्रधानमंत्री ने इस बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई और खेलों में उनकी रुचि सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। विद्यार्थी उस समय रोमांचित हो गए जब प्रधानमंत्री ने क्रिकेट खिलाड़ी परवेज रसूल और हाल में यूपीएससी टॉपर तथा आईएएस अधिकारी शाह फैजल का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो जम्मू और कश्मीर के इन यूथ आइकंस से जल्द ही मिलना चाहते हैं।

बच्चों के एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर राज्य में पर्यटन और बागवानी जैसे क्षेत्रों में विकास की बहुत संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल दलवीर सिंह भी उपस्थित थे।


