प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फोर्टलेजा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार रणनीतिक भागीदारी को प्रगाढ़ करने और विस्तार में राष्ट्रपति पुतिन के निर्णायक नेतृत्व की विनम्र सराहना एवं प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने भारत की आजादी के आरंभिक दिनों से ही भारत के आर्थिक विकास एवं सुरक्षा के लिए रूस की अबाधित मैत्री एवं आपसी और अंतर्राष्ट्रीय समर्थन के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने पुनः दोहराया कि रूस के साथ संबंधों को भारत प्राथमिकता देता रहेगा जो हमेशा भारत की विदेश नीति में दी जाती रही है। उन्होंने रक्षा, परमाणु ऊर्जा , अंतरिक्ष, ऊर्जा , व्यापार एवं निवेश, जनता के बीच सहयोग एवं संपर्क और क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों से निपटने सहित प्रगाढ़ एवं व्यापक रणनीतिक भागीदारी के लिए राष्ट्रपति पुतिन के साथ काम करने की आशा प्रकट की।

दोनों नेताओं ने दिसंबर 2014 में दिल्ली में वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान आगामी वर्षों में मैत्री के लिए व्यापक विजन एवं खाका तैयार किए जाने की उम्मीद प्रकट की।

l2014071655176 _ 684
प्रधानमंत्री ने रूस के पिछले दौरे के समय हार्दिक स्वागत को याद किया और 2015 में रूस की यात्रा की उम्मीद की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s electrical equipment industry to become a $235 billion giant by 2035: McKinsey

Media Coverage

India’s electrical equipment industry to become a $235 billion giant by 2035: McKinsey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी की सुख, समृद्धि और शाश्वत खुशहाली की कामना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संस्कृत में सुभाषितम् पाठ किया, जिसमें कहा गया है कि प्रकृति की असीम कृपा, सूर्य देव की शक्ति और वर्षा के पवित्र आशीर्वाद से हमारे जीवन में सुख और सौभाग्य का संचार होता है। श्री मोदी ने हार्दिक कामना व्यक्त की कि पृथ्वी सदा जीवंत, हरी-भरी और समृद्ध बनी रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"प्रकृति की असीम कृपा, सूर्यदेव की ऊर्जा और वर्षा का पावन आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य से समृद्ध करता है। मेरी कामना है कि धरती पर सदैव हरियाली और खुशहाली बनी रहे।

शं नो देवः सविता त्रायमाणः शं नो भवन्तूषसो विभातीः।

शं नः पर्जन्यो भवतु प्रजाभ्यः शं नः क्षेत्रस्य पतिरस्तु शम्भुः॥"

विश्व के तेजस्वी रक्षक सविता देव हम पर कृपा करें। उज्ज्वल सूर्योदय हमारे जीवन में सुख और समृद्धि लाए। वर्षा के देवता पर्जन्य हमारे जन कल्याण की रक्षा करें और खेतों, फसलों और भूमि के कृपालु स्वामी हमें सुख और समृद्धि प्रदान करें।