प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ताशकंद में एससीओ सम्मेलन के दौरान भेंट की
चीन के राष्ट्रपति ने एससीओ में भारत के प्रवेश का स्वागत किया, कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति के साथ एनएसजी में भारत की सदस्यता पर चर्चा की
प्रधानमंत्री मोदी ने चीन से कहा कि वो एनएसजी में भारत के दावे का निष्पक्ष और तटस्थ मूल्यांकन करे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) की बैठक के मौके पर ताशकंद में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति शी ने एससीओ में भारत के प्रवेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह एससीओ को मजबूती देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ में भारत की सदस्यता के लिए चीन के समर्थन पर राष्ट्रपति शी का धन्यवाद किया। उसके बाद प्रधानमंत्री ने सिओल में होने वाली एनएसजी की बैठक के बारे में बात की, जिसकी बैठक में भारत की सदस्यता को लेकर विचार-विमर्श होना है। प्रधानमंत्री ने चीन से भारत के प्रस्ताव पर न्यायसंगत तथा निष्पक्ष रूप से आकलन करने का आग्रह किया तथा भारत के योग्यता के आधार पर ही निर्णय लेने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन को सिओल में उभरती हुई आम सहमति में हिस्सा लेना चाहिए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt

Media Coverage

99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 31 मार्च 2026
March 31, 2026

 Building a Resilient Bharat: Record Progress in Banking, Infrastructure, EVs, and Conservation Under PM Modi