प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री श्री थरमन षनमुगरत्नम ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर को श्री ली कुआन यू के विचार के अनुरूप मिलकर काम करना चाहिए। श्री मोदी सिंगापुर के संस्थापक पिता श्री ली कुआन यू के अंतिम संस्कार पर वहां गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक आवास और स्वच्छता के बारे में श्री ली कुआन यू के अभियान हमारे लिए आदर्श हैं। सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री ने सहकारी प्रतिस्पर्द्धी संघवाद की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

3-meet-inner5 3-meet-inner6
प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात की। श्री टोंग ने कहा कि सिंगापुर दुख की इस घड़ी में भारत की संवेदना की सराहना करता है।

3-meet-inner3
प्रधानमंत्री ने इजराइल के राष्ट्रपति श्री रेउविन रिविलिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और इजराइल के बीच सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

3-meet-inner2 3-meet-inner1

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Buddha relics to go public for the first time in India

Media Coverage

Buddha relics to go public for the first time in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी उत्पाद प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज़ बनाने वालों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी
April 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी उत्पाद प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज़ बनाने वालों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। यह चीज़ और डेयरी उत्पादों के लिए जीवंत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। चार भारतीय उत्पादों ने पदक जीते, जिनमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर पदक शामिल हैं। 

श्री मोदी ने कहा, "सुपर गोल्ड Eleftheria Gulmarg (Brie Style) ने जीता; गोल्ड पदक Yak Churpi-Soft (Nordic Farm, Leh, Ladakh) और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) ने जीते; जबकि सिल्वर पदक Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) ने जीता।" 

प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं के प्रयासों की सराहना की जिनमें मौसम नारंग और थेनले नुरबू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ भारत के कारीगरी वाले डेयरी क्षेत्र (artisanal dairy sector) को मिल रही बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाती हैं। 

प्रधानमंत्री ने 'X' पर पोस्ट किया: 

"भारत का चीज़ (Cheese) वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है... 

भारत ने Mundial do Queijo do Brasil 2026 में शानदार शुरुआत की है। यह चीज़ और डेयरी उत्पादों के लिए जीवंत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। चार भारतीय उत्पादों ने पदक जीते, जिनमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर पदक शामिल हैं। 

सुपर गोल्ड Eleftheria Gulmarg (Brie Style) ने जीता; गोल्ड पदक Yak Churpi-Soft (Nordic Farm, Leh, Ladakh) और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) ने जीते; जबकि सिल्वर पदक Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) ने जीता। मौसम नारंग और थेनले नुरबू को बधाई। 

ऐसी सफलताएँ विश्व मंच पर भारत के कारीगरी वाले डेयरी क्षेत्र को और अधिक मज़बूत बनाती हैं।"