प्रधानमंत्री ने जर्मनी की चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल को टेलीफोन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज टेलीफोन पर जर्मन संघीय गणराज्‍य की चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल को उनकी लगातार चौथी जीत के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जर्मनी को मजबूत नेतृत्‍व प्रदान करने तथा यूरोप के मामलों में जर्मनी द्वारा प्रमुख भूमिका निभाने के लिए चांसलर मर्केल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत-जर्मनी द्व‍िपक्षीय सम्‍बन्‍धों को मजबूत बनाने के लिए चांसलर मर्केल के साथ मिलकर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि वे राष्‍ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमेयर की आगामी भारत यात्रा (22-26 मार्च, 2018) को लेकर उत्‍साहित व आशान्वित हैं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Freed Banks From NPA Illness': PM Modi Discusses Reforms, Economy, Trade Deals, World Order

Media Coverage

Freed Banks From NPA Illness': PM Modi Discusses Reforms, Economy, Trade Deals, World Order
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के आशीर्वाद की प्रार्थना करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए एक प्रार्थना का संदर्भ दिया, जो राष्ट्र की स्वास्थ्य, दीर्घायु और सेवा के प्रति समर्पण की सामूहिक आकांक्षा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की उस भावना को दर्शाता करता है, जिसमें धरती के प्रति आदर, लोक कल्याण के प्रति समर्पण और सेवा का भाव राष्ट्रीय विकास के मूल स्तंभ बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृत श्लोक का हवाला देते हुए लिखा:

“उपस्थास्ते अनमीवा अयक्ष्मा अस्मभ्यं सन्तु पृथिवि प्रसूताः।

दीर्घं न आयुः प्रतिबुध्यमाना वयं तुभ्यं बलिहृतः स्याम॥”