Published By : Admin |
October 11, 2015 | 16:57 IST
Share
प्रधानमंत्री मोदी ने जेएनपीटी के चौथे कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के नए कंटेनर टर्मिनल का शिलान्यास करने के लिए पट्टिका का अनावरण किया
बंदरगाह का विकास पर्याप्त नहीं बल्कि बंदरगाह आधारित विकास महत्त्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के चौथे कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर एक पट्टिका का अनावरण किया।
महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी. विद्यासागर राव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फणनवीस और केंद्रीय जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
January 30, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि बापू के चिरस्थायी आदर्श हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्री मोदी ने कहा, "हम उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हैं और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शाश्वत आदर्श हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे। हम उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुष्टि करते हैं और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Paid tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat. His timeless ideals continue to guide our nation’s journey. We reaffirm our commitment to his principles and to building an India rooted in justice, harmony and service to humanity. pic.twitter.com/ALDjurBryE