""Three things are important for the shram-yogi: self reliance (swavalamban), self independence (swashray) and self-dignity (swabhimaan).""
"“श्रमयोगी के लिए तीन बातें महत्वपूर्ण हैः स्वावलंबन, स्वश्रेय और स्वाभिमान”"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में गुजरात सरकार की 11 नई गरीब हितकारी पहलों-स्वावलंबन अभियान का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में 17 सितंबर विश्वकर्मा दिवस के तौर पर मनाया जाता है और विश्वकर्मा सभी श्रमयोगियों के लिए पूजनीय रहे हैं। राज्य सरकार को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य सरकार ने ‘स्वावलंबन’ पहलों की शुरूआत के लिए आज का दिन चुना।

6-684

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रमयोगी के लिए तीन बातें महत्वपूर्ण हैः स्वावलंबन, स्वश्रेय और स्वाभिमान। उन्होंने कहा कि कोई भी “श्रमयोगी” निर्भर रहना पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने श्रमयोगियों, खासतौर पर महिलाओं और युवाओं के लाभ के लिए इन गरीब हितकारी पहलों की शुरूआत की है, ताकि वे गरीबी से लड़ने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि इसे “श्रमेव जयते” की भावना के साथ अपनाना चाहिए।

4-684

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में महिलाएं पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में आगे हैं। उन्हें इस योजना के माध्यम से लाभांवित और सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईटीआई सरल कौशल विकास पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि छात्र अपने कौशल और योग्यताओं को सामने ला सकें।

श्री मोदी ने कहा कि मां-वात्सल्य योजना की स्वावलंबन पहल के माध्यम से नया मध्यम वर्ग भी सुरक्षा प्राप्त करेगा।

3-684

इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली, गुजरात की मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल और कई राज्यमंत्री भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”