"Huge relief for senior citizens who have to produce Life Certificates each year to continue receiving pension"
"वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिली क्योंकि उन्हें पेंशन लगातार पाने के लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट पेश करना पड़ता है"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेंशनभोगियों के लिए ‘आधार’ पर आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ‘जीवन प्रमाण’ लांच किया। यह एक ऐसा अनूठा कदम है जिससे अंततः एक करोड़ से भी ज्यादा पेंशनभोगी लाभान्वित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्व-प्रमाणन का रास्ता साफ करने के बाद यह डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एक और सक्षम एवं कारगर व्यवस्था है जिससे आम आदमी लाभान्वित होगा।

1-684

प्रस्तावित डिजिटल प्रमाणन से पेंशनभोगियों के लिए वह अनिवार्यता खत्म हो जाएगी जिसके तहत उन्हें हर वर्ष नवम्बर में खुद जाकर लाइफ सर्टिफिकेट पेश करना पड़ता है, ताकि उनके खाते में पेंशन राशि आने का क्रम जारी रह सके। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी विभाग ने एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन विकसित किया है जिसके तहत एक बायोमीट्रिक रीडिंग डिवाइस लगाई जाएगी और फिर इसकी मदद से पेंशनभोगी के आधार नम्बर एवं बायोमीट्रिक ब्यौरे को उसके मोबाइल अथवा कंप्यूटर से दर्ज किया जा सकेगा। पेंशनभोगियों से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण को वास्तविक समय में एक केन्द्रीय डाटाबेस पर अपलोड किया जाएगा, जिसमें तारीख, समय और बायोमीट्रिक सूचनाएं शामिल होंगी। इस व्यवस्था से पेंशन वितरण करने वाली एजेंसी के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हासिल करना संभव हो जाएगा। इससे निष्कर्ष के तौर पर इस तथ्य की पुष्टि हो जाएगी कि सत्यापन के समय पेंशनभोगी जिंदा था।

2-684

इससे पहले जो अनिवार्यता थी उसके तहत पेंशनभोगियों को या तो व्यक्तिगत तौर पर पेंशन वितरण करने वाली एजेंसी के समक्ष खुद को पेश करना पड़ता था या केन्द्रीय पेंशन लेखांकन कार्यालय (सीपीएओ) द्वारा निर्दिष्ट किये गये प्राधिकरणों की ओर से जारी लाइफ सर्टिफिकेट पेश करना पड़ता था।

मौजूदा समय में 50 लाख लोग केन्द्र सरकार से पेंशन लेते हैं। इतनी ही संख्या में लोग राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों से पेंशन लेते हैं। कई सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) भी पेंशन लाभ मुहैया कराते हैं। 25 लाख से भी ज्यादा सेवानिवृत्त कार्मिक सशस्त्र बलों से पेंशन ग्रहण करते हैं। आधार पर आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से वरिष्ठ नागरिकों की एक बड़ी परेशानी दूर हो जाएगी, जिन्हें हर साल लाइफ सर्टिफिकेट खुद जाकर पेश करना पड़ता है।

सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन प्रणाली पेंशनभोगियों एवं अन्य पक्षों को बड़े पैमाने पर किसी अतिरिक्त खर्च के बगैर ही उपलब्ध कराई जाएगी। सस्ती बायोमीट्रिक रीडिंग डिवाइस के साथ इसका संचालन पर्सनल कंप्यूटर अथवा स्मार्टफोन पर किया जा सकता है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के तहत संचालित किये जा रहे साझा सेवा केन्द्रों पर भी यह सुविधा सुलभ कराई जाएगी, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगी इससे लाभान्वित हो सकें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New Zealand PM Christopher Luxon Backs India FTA, Praises Modi in Exclusive With Rahul Shivshankar

Media Coverage

New Zealand PM Christopher Luxon Backs India FTA, Praises Modi in Exclusive With Rahul Shivshankar
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा
July 07, 2026

समझौता ज्ञापन/समझौते

 

क्र.सं.

  शीर्षक

1.

शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और उपयोग के क्षेत्र में सहयोग संबंधी ढांचागत समझौते का विस्तार

2.

चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए सीडीएससीओ और बीपीओएम के बीच समझौता ज्ञापन

3.

खनिज और इस्पात आपूर्ति श्रृंखला की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

4.

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

5.

समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन और कार्यान्वयन समझौते का विस्तार

6.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बीच समझौता ज्ञापन

7.

दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

8.

अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर समझौता ज्ञापन

9.

स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग पर कार्यान्वयन समझौता

10.

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और जनरल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडोनेशिया (केपीयू) के बीच समझौता ज्ञापन

11।

ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली पर सहयोग

12.

वायु से वायु मिसाइल सहयोग समझौता

13.

इंडोनेशिया में स्टेनलेस स्टील स्लैब निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) और पं. क्राकाटाऊ स्टील के बीच रणनीतिक संयुक्त उद्यम

14.

नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (एनएफटीडीसी), मिडवेस्ट लिमिटेड और पीटी पर्मिनास के बीच रेयर अर्थ मैगनेट के विकास पर समझौता ज्ञापन (एमओयू)

घोषणाएं

क्र.सं.

   शीर्षक

1.

योग्याकार्ता के प्रंबानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की ओर से  सहायता

2.

आईएफसी-आईओआर में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती

3.

इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले डीडब्ल्यूआर 162 गेहूं के बीजों की आपूर्ति

4.

टैगोर-देवंतारा सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष का स्मरणोत्सव

5.

सिंघासरी एसईजेड, इंडोनेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर शाखा परिसर की स्थापना

6.

भारत में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) आर्किटेक्चर पर आधारित इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (आईओएन) का शुभारंभ