प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश की समुद्री क्षमता इसे एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए महत्वपूर्ण घटक है। प्रधानमंत्री नई दिल्ली में ''प्री मॉडर्न कच्छी नेविगेशन टेक्नीक्स एंड वॉयजेज'' नामक पुस्तक का विमोचन कर रहे थे। उन्होंने अपनी हाल की हिंद महासागर के देशों की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने इसे उन देशों के साथ संबंधों में नई जान डालने का एक प्रयास बताया जिनके साथ भारत महासागर साझा करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से भारत एक मज़बूत समुद्री शक्ति है जो उसे आर्थिक ताकत देती है।

684-PM launches book on Pre-Modern Kutchi Navigation Techniques and Voyages (4)

यह पुस्तक गुजराती पाण्डुलिपि ''मलाम नी पोथिस'' के संग्रह का वर्णन और लिप्यंतरण है जिसमें गुजरात की आधुनिकता-पूर्व नौवहन प्रौद्योगिकी का वर्णन है। इस पुस्तक में कच्छ के मलाम (नाविकों) द्वारा शुरू किए गए अभियानों का चित्रण है। मूल पोथिस 17 से 19वीं शताब्दी के बीच के हैं।

684-PM launches book on Pre-Modern Kutchi Navigation Techniques and Voyages (1)

इस पुस्तक का लिप्यंतरण और संपादन श्री अशोक बी. राजशिरके ने किया है। यह राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली और इतिहास के अनुसंधान और अध्ययन के लिए एक प्रतिष्ठान- दर्शक इतिहास निधि का सम्मिलित प्रयास है।

684-PM launches book on Pre-Modern Kutchi Navigation Techniques and Voyages (3)

प्रधानमंत्री ने इस पुस्तक को तैयार करने से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के प्रयास प्रत्येक ऐसी संस्कृति का अनिवार्य अंग है जो इतिहास के बारे में सजग है।

684-PM launches book on Pre-Modern Kutchi Navigation Techniques and Voyages (2)

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा और दर्शक इतिहास निधि के अध्यक्ष श्री हसमुख शाह भी मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi's ‘Dhurandhar’ Entry In Vadodara As ‘Aari Aari’ Plays During Arrival

Media Coverage

PM Modi's ‘Dhurandhar’ Entry In Vadodara As ‘Aari Aari’ Plays During Arrival
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए ज्ञान के महत्व और उसकी परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डाला
September 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए बताया कि ज्ञान समाज के साथ सद्भाव में रहने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान बुद्धि और समृद्धि प्रदान करता है, हृदय को आनंद से भर देता है और व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“उपदिशति लोकवृत्तं वितरति वित्तं विनोदयति चित्तम्।
उत्तम्भयति महत्त्वं विद्या हृद्या सुराजसेवेव॥”

यह सुभाषितम बताता है कि विद्या मनुष्य को लोक-व्यवहार की समझ देती है, ज्ञान और समृद्धि प्रदान करती है, उसके मन को आह्लादित करती है तथा महत्व को बढ़ाती है। इसलिए विद्या सुशासन की सेवा से समान हृदय को प्रिय और जीवन को उन्नत बनाने वाली है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“उपदिशति लोकवृत्तं वितरति वित्तं विनोदयति चित्तम्।
उत्तम्भयति महत्त्वं विद्या हृद्या सुराजसेवेव॥”