प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश के लोगों से भारत में बालिकाओं के लिए समानता का वातावरण विकसित करने और लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया है।

अतंर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर हम अपनी बालिकाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। बालिकाओं ने स्कूल से लेकर हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। आइये आज हम सब बालिकाओं के लिए समानता का वातावरण विकसित करने का प्रण लें। प्रधानमंत्री ने कहा कि लिंग आधारित किसी भेदभाव का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता।

प्रधानमंत्री ने देश से भ्रूण हत्या की बुराई का अंत करने का आह्वान किया और नागरिकों से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर अपने विचार और सुझाव माइगोव पोर्टल पर देने का अनुरोध किया।

भ्रूण हत्या शर्म का विषय है और गहरी चिंता की बात है। आइये इस बुराई को समाज से समाप्त करने के लिए हम सभी मिलकर काम करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से विकसित माइगोव ग्रुप https://mygov.in/group_info/beti-bachao-beti-padhao,” पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर अपने-अपने सुझाव साझे करें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Inc's $3.4-trillion club: AI, IPL, defence are new wealth creators

Media Coverage

India Inc's $3.4-trillion club: AI, IPL, defence are new wealth creators
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 25, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

कोलकाता में कल हुई दुर्घटना बेहद दु:खद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है: प्रधानमंत्री @narendramodi