युवाओं को ‘वादे’ और ‘नाटक’ में कोई दिलचस्पी नहीं है, वे ‘प्रदर्शन’ और ‘कार्य की डिलीवरी’ में रुचि रखते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
आज अगर मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि हम आगामी चुनावों में अच्छा करेंगे, तो यह मोदी या किसी अन्य नेता की वजह से नहीं है यह भाजपा के कार्यकार्ताओं के कारण है: पीएम मोदी
जब भारत की विकास की यात्रा की बात आती है और छोटे उद्योगों की भूमिका की बात आती है, तो उनकी भूमिका छोटी नहीं बल्कि बड़ी है, छोटे उद्योग छोटे लग सकते हैं, लेकिन रोजगार के मामले में और लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के मामले में उनका प्रभाव बड़ा है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आज तमिलनाडु के मईलादुथुराई, पेरंबलूर, शिवगंगा, थेनी और विरुधुनगर के बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

पीएम मोदी ने अन्य राजनीतिक दलों से भाजपा को अलग बताते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो फूट डालो-राज करो और वोट बैंक की राजनीति में लिप्त नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा हर संभव तरीके से देश की सेवा करने के लिए है। एक ओर हमारा विकास का एजेंडा है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का विजन है। दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन और वंशवादी दल हैं। हम लोगों को सशक्त बनाना चाहते हैं, जबकि वे अपने स्वयं के साम्राज्य का निर्माण करना चाहते हैं।”

भविष्य में पार्टी को और मजबूत करने के तरीकों पर पार्टी के कार्यकार्ताओं द्वारा पूचे गए सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज अगर मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि हम आगामी चुनावों में अच्छा करेंगे, तो यह मोदी या किसी अन्य नेता की वजह से नहीं है यह भाजपा के कार्यकार्ताओं के कारण है जो जमीन तक पार्टी का विस्तार करने में मदद करते हैं।” पीएम मोदी ने कार्यकार्ताओं से निरंतर काम करते रहने और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी बात पहुंचाने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के एमएसएसई क्षेत्र की ताकत और क्षमता पर बात करते हुए कहा, “जब भारत की विकास की यात्रा की बात आती है और छोटे उद्योगों की भूमिका की बात आती है, तो उनकी भूमिका छोटी नहीं बल्कि बड़ी है। छोटे उद्योग छोटे लग सकते हैं, लेकिन रोजगार के मामले में और लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के मामले में उनका प्रभाव बड़ा है।” इस क्षेत्र के लिए अपनी सरकार की विभिन्न पहल के बारे में विस्तार से बताते हुए पीएम मोदी ने इस क्षेत्र की क्षमता का विस्तार करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों के बारे में बात की और एमएसएमई के लिए 15 करोड़ से अधिक संपार्श्विक-मुक्त मुद्रा ऋण से लेकर 59 मिनट की ऋण स्वीकृतियां और एमएसएमई के लिए जीएसटी भुगतान छूट की सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये करने के निर्णय का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन कदमों के साथ भारत का एमएसएसई क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कुछ सलाह देते हुए कहा, “अन्य दलों की भांति हम ‘बांटो और राज’ करो के लिए अथवा वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति में नहीं हैं। हम यहां हर तरीके से देश की सेवा के लिए है। कार्यकर्ता पहली बार के मतदाताओं को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उनके साथ एक गहरा जुड़ाव स्थापित करने के लिए हमें उन्हें समझने की जरूरत है। युवाओं को ‘वादे’ और ‘नाटक’ में कोई दिलचस्पी नहीं है, वे ‘प्रदर्शन’ और ‘कार्य की डिलीवरी’ में रुचि रखते हैं। पढ़ाई से लेकर स्टार्टअप तक और स्किल से लेकर स्पोर्ट्स तक हमने उनके लिए एक बहुत बड़ा सपोर्ट सिस्टम बनाया है।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार के पिछले 4 साल के शासन ने दिखाया है कि 130 करोड़ भारतीय एक साथ एक ही दिशा में चलने का फैसला करते हैं तो असंभव कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी और देश में चल रहे विकास कार्यों से से अपडेट रहने के लिए नरेंद्र मोदी ऐप का उपयोग करने की अपील की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Samsung to manufacture AI data center HVAC products in India, expanding to Asia-Pacific

Media Coverage

Samsung to manufacture AI data center HVAC products in India, expanding to Asia-Pacific
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री ने विभाजन पीड़ितों के साहस को किया याद
August 14, 2026
प्रधानमंत्री ने परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास का वह एक ऐसा क्षण था जिसने कई जिंदगियां तबाह कर दीं, लोगों के परिवार उजड़ गए, कई लोगों को अपनों को खोना पड़ा और लोगों ने अत्यधिक पीड़ा झेली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में भी लोगों ने शून्य से शुरू कर अपना जीवन पुनर्स्थापित किया, विपरीत परिस्थितियों को उपलब्धियों में बदला और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का जीवन सभी को मानवीय जिजीविषा की शक्ति की याद दिलाता है। श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह दिन हमारे देश में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री ने उस भयावह दौर से उबरकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देने वाले सभी देशवासियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अपने साहस और क्षमता से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को साकार करने का उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री मोदी ने सभी से सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक सुभाषितम् साझा करते हुए इस बात पर बल दिया कि परिश्रम, उद्यम और समर्पित प्रयासों से ही विविध कलाएं, विज्ञान, तकनीकी कौशल, शिल्प तथा नवाचार विकसित होते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए, किसी को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए बल्कि साहस, कर्मठता और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर दृढ़ता से अग्रसर रहना चाहिए क्योंकि पुरुषार्थ ही भाग्य का निर्माता है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में लिखा:

आज हम #PartitionHorrorsRemembranceDay मना रहे हैं। विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को हम याद करते हैं। इतिहास का वह क्षण कई जिंदगियों को तहस-नहस कर देने वाला था…परिवार उजड़ गए, लोगों ने अपनों को खोया और असहनीय पीड़ा सहनी पड़ी।
इन सब पर विजय प्राप्त करते हुए, लोगों ने शून्य से अपना जीवन पुनर्स्थापित किया, विपत्ति को सफलता में परिवर्तित किया और राष्ट्र की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उनकी जीवन यात्राएं हमें मानवीय जिजीविषा की शक्ति की याद दिलाती हैं। आशा है कि यह दिन हमारे देश में सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा और हम सब मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।

उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः।
कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति॥”

It is through hard work, enterprise and dedicated effort that diverse arts, science, technological skills, craftsmanship and innovations flourish, paving the way for success. Therefore, one should not remain dependent on fate; rather, one should move steadily towards one's goals with courage, diligence and persistent effort, for it is human endeavor that shapes destiny.