प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्कमेनिस्तान में योग केंद्र का उद्घाटन एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे दो बड़ी समस्याओं का समाधान गांधी जी के जीवन और उनके विचारों में से प्राप्त किया जा सकता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अश्गाबात में एक पारंपरिक चिकित्सा और योग केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर योग आसन का प्रदर्शन देखने के बाद, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके लिये अपार खुशी का अवसर है जहां बच्चों ने हिन्दी में उनका अभिवादन किया, महात्मा की प्रतिमा के अनावरण के समय भजन गाया गया और कुछ योग आसनों का इतना सही प्रदर्शन किया गया।



प्रधानमंत्री ने आज तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति श्री गुरबांगुली बरदिमुहामेदोव के साथ हुई अपनी बैठक के बारे में बताया कि राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व स्तरीय योग केन्द्र की उनकी दृष्टि की दिशा में य‍ह एक छोटी सी शुरुआत है, जो लोगों पर योग के प्रभाव को दर्शायेगी।

महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव जाति आज दो बड़ी समस्याओं-आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन का सामना कर रही है, जिसका समाधान महात्मा गांधी के जीवन और विचारों में पाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि योग केन्द्र और महात्मा गांधी प्रतिमा से मध्य एशिया में सकारात्मक संदेश फैलेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”